{"_id":"650213d424c6dd671d0f3e67","slug":"chargesheet-filed-against-23-accused-including-hakam-singh-in-gangster-case-dehradun-news-c-5-drn1037-244346-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक प्रकरण: हाकम सिंह समेत 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में चार्जशीट दाखिल, 15 सितंबर को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक प्रकरण: हाकम सिंह समेत 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में चार्जशीट दाखिल, 15 सितंबर को सुनवाई
Thu, 14 Sep 2023 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 04:41 PM IST
सार
एसटीएफ ने पेपर लीक प्रकरण में जब जांच की तो कई और परीक्षा घपले खुले। एसटीएफ ने इन सभी मुकदमों में 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पेपर लीक प्रकरण में नकल माफिया हाकम सिंह समेत 23 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर के मुकदमे में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट ने इस चार्जशीट पर संज्ञान भी ले लिया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 15 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन
पिछले साल जुलाई में रायपुर थाने में स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। सरकार के आदेश पर इसकी जांच एसटीएफ के हवाले की गई थी। एसटीएफ ने इस प्रकरण में जब जांच की तो कई और परीक्षा घपले खुले। एसटीएफ ने इन सभी मुकदमों में 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
इनमें से सबसे बड़ा नकल माफिया उत्तरकाशी का हाकम सिंह, परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी का मालिक और उत्तर प्रदेश का नकल माफिया सयैद सादिक मूसा को बताया गया था। करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह समेत कुल 23 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी रायपुर थाने में दर्ज किया था।
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में दर्ज हुए इस मुकदमे की अब विवेचना पूरी कर ली गई है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को इस मामले में स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।
ये भी पढ़ें...Dengue Attack: कोटद्वार में एक और मौत, प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही डेंगू के मरीजों की संख्या
इनके खिलाफ हुई चार्जशीट
सयैद सादिक मूसा, योगेश्वर राव, शशिकांत, बलवंत रौतेला, हाकम सिंह, केंद्रपाल सिंह, जयजीत दास, अभिषेक वर्मा, मनोज जोशी, मनोज जोशी, दीपक शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु कांडपाल, तनुज शर्मा, अंकित रमोला, ललित राज, चंदन सिंह मनराल, जगदीश गोस्वामी, कुलवीर सिंह, दिनेश चंद, गौरव नेगी, विपिन बिहारी, संजीव कुमार चौहान (आरएमएस कंपनी का मालिक)।