महंगा हुआ रोडवेज बसों में सफर करना, जानिए अब कितना देना होगा किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों में सफर करना अब महंगा हो जाएगा। परिवहन निगम ने बसों के किराए में बढोत्तरी कर दी है। आगे जानिए अब कितना भरना होगा किराया। उत्तराखंड की सीमा के बाहर रोडवेज की बसों में सफर करना बृहस्पतिवार से 10 फीसदी तक महंगा हो जाएगा।
यूपी रोडवेज की ओर से किराया बढ़ाए जाने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी किराये में वृद्धि का फैसला लिया है। बढ़ा हुआ किराया केवल यूपी सीमा में लागू होगा। अगर कोई यात्री उत्तराखंड रोडवेज बस से देहरादून से चमोली जाता है, तो उसके किराये पर किसी तरह का अंतर नहीं पड़ेगा।
परिवहन निगम के पास नौ सौ बसों का बेड़ा है। इसमें से बड़ी संख्या में बसों को दिल्ली, जयपुर से लेकर कुमाऊं के जिलों में जाने के लिए यूपी की सीमा में प्रवेश करना होता है। रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के अनुसार यूपी रोडवेज किराया बढ़ाता है, तो उत्तराखंड रोडवेज को किराया बढ़ाना मजबूरी हो जाती है।
अभी और बढ़ सकता है किराया
यूपी ने अपनी बसों के किराये में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। उत्तराखंड रोडवेज भी बृहस्पतिवार दोपहर तक बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से लेना शुरू कर देगा। देहरादून से दिल्ली तक के सफर में यात्रियों को साधारण बस सेवा के लिए करीब 15 और वाल्वो के लिए 22 रुपये तक अतिरिक्त राशि खर्च करनी होगी। इसी तरह अन्य जगहों पर भी अंतर पड़ेगा।
अभी जो वृद्धि की गई है उसके अलावा भी 10 फीसदी तक किराया बढ़ाए जाने की संभावना है। यह वृद्धि प्रदेश की सीमा के भीतर और बाहर भी लागू होगी। हाईपावर कमेटी ने भी किराया बढ़ाने की संस्तुति की है।
इसके अलावा परिवहन निगम कर्मियों सातवां वेतनमान दिया जाना है, जिसके चलते हर महीने दो करोड़ का वित्तीय भार पड़ेगा, जिसके मद्देनजर भी गंभीरता से किराया बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।