फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra will start on time

चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए अच्छी खबर

Sun, 20 Apr 2014 11:01 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 20 Apr 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra will start on time

रविवार को मौसम खुला तो बदरीनाथ धाम में रंग-रोगन, सीढ़ियों में सीमेंट वर्क और टिन शैड का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की टीम सोमवार 21 अप्रैल को पुन: बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। जिला प्रशासन की टीम भी यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बदरीनाथ जाएगी।

पढ़ें, हम तो भइया 'नेता जी' के साथ
विज्ञापन


धाम में बारिश और बर्फबारी की वजह से पेयजल और संचार सेवा बहाल नहीं हो पाई है। जल संस्थान के कर्मचारी और मजदूर दो दिनों तक बदरीनाथ जाने के लिए लामबगड़ तक तो पहुंचे, लेकिन यहां से आगे बर्फबारी होने से वे आगे नहीं बढ़ पाए।

'30 अप्रैल तक खुला जाएगा रास्ता'

chardham yatra will start on time

रविवार को धूप खिलने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बैनाकुली में हाईवे चौड़ीकरण कार्य भी शुरू कर दिया है।

पढ़ें, हम तो भइया 'नेता जी' के साथ

बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी कैप्टेन राम का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो 30 अप्रैल तक बदरीनाथ हाईवे को पूरी तरह से बदरीनाथ धाम तक खोल दिया जाएगा।

पढ़ें, कांग्रेस के सामने भाजपा ने खड़ी की जनरलों की फौज

कंचनगंगा में हिमखंड को काटने का कार्य भी पुन: शुरू कर लिया गया है। जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि जल संस्थान, ऊर्जा निगम, दूरसंचार, खाद्य और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर वे सोमवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

हाईवे का सबसे खतरनाक पैच भी पूरा

chardham yatra will start on time

लोनिवि के मजदूरों ने भीमतला, छिनका और बिरही में पैच वर्क कर हाईवे पर गड्ढों का भरान लगभग पूर्ण कर लिया है।

तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र

चमोली से पीपलकोटी के बीच हाईवे सुधारीकरण कार्य 80 फीसदी तक हो गया है। लोनिवि के अधीशासी अभियंता रमेश चंद्र पाल का कहना है कि मौसम ने साथ दिया तो 30 अप्रैल तक हाईवे को चाक-चौबंद कर लिया जाएगा।

हाईवे के सबसे खतरनाक पैच बिरही में भी डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed