{"_id":"ff0cf099baebf97980bdbbe4607e1940","slug":"chardham-yatra-weather-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा पर आने वालों के लिए ये है अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा पर आने वालों के लिए ये है अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 जून तक चारधाम यात्रा पर निकला जा सकता है। विभाग की ओर से जारी चारधाम यात्रा बुलेटिन के मुताबिक, 26 के बाद कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
चार दिनों तक मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर शुक्रवार के बाद आगामी चार दिन तक मौसम लगभग सामान्य रहेगा।
कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन इससे कोई नुकसान का अनुमान नहीं है।
हल्की बारिश की संभावना
उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में 27-28 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि 29-30 जून को हल्की बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। लिहाजा चारधाम यात्रा पर जाने में अभी कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन