फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra update on 30th june.

उत्तराखंडः चारधाम यात्रा के लिए मुश्किल बना मौसम

Wed, 01 Jul 2015 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Jul 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra update on 30th june.

इस बार मौसम लगातार चारधाम यात्रा के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। बुधवार को केदारनाथ और रुद्रप्रयाग में बारिश होने के कारण यात्रा रुक गई। मौसम को देखते हुए यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है।

विज्ञापन


उधर, चमोली में बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, पाताल गंगा, पागलनाला और बेनाकुली में भूस्खलन होने से बंद गया है। प्रशाशन ने यात्रियों को जोशीमठ और पांडुकेश्वर में रोक लिया है। मौसम की संवेदनशीलता देखते हुए बद्रीनाथ में 1500 यात्री रोके गए हैं। जोशीमठ में 350, गोविंदघाट में 174 और पांडुकेश्वर में 78 यात्रियों के फंसे होने की खबर है।
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के लिए प्रशाशन के मना करने के बाद भी बुधवार को गोविंदघाट से 258 यात्री हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए गए। चमोली जिले में बारिश लगातार जारी है जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से अलकनंदा, पिंडर और मंदाकिनी नदी उफान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली जिले में सोमवार रात से ही जोरदार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार सुबह भी बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में वाहनों समेत रोक लिया था। मंगलवार देर शाम तक पड़ावों पर करीब 1250 यात्री रुके हुए थे। बदरीधाम में भी 1500 तीर्थयात्री मौजूद थे।


मंगलवार को केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त कर लिया गया। जिसके बाद बुधवार सुबह से केदारनाथ की पैदल यात्रा शुरू होने वाली थी, लेकिन मौसम की बेरुखी से यात्रा फिर से रोक दी गई। भारी बारिश और फिर मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण केदार यात्रा 25 जून से ही नहीं चल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed