फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra update.

एक क्लिक में चारधाम यात्रा की सभी अपडेट

Sun, 16 Aug 2015 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Aug 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra update.

उत्तराखंड की बहुचर्चित चारधाम यात्रा पर बरसात के बादल परेशानी का सबब बने हुए हैं। शनिवार देर रात हुई बारिश से पिनोला, लामबगड़ और बैनाकुली में बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया है।

विज्ञापन


रविवार दोहपर तक तीर्थयात्री हाईवे पर यातायात सुचारु होने का इंतजार करते रहे। बीआरओ के मजदूर और मशीनें हाईवे से मलबा हटाने में जुटी हुई हैं।

वहीं गोविंदघाट से सुबह नौ बजे तक करीब १४० तीर्थयात्री हेमकुंड के लिए रवाना किए गए। उधर, शनिवार की रात हुई बारिश से यमुनोत्री हाईवे पोल गांव के पास भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया है। लेकिन गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है।
विज्ञापन


खराब मौसम के बीच चल रही केदारनाथ यात्रा
शनिवार रातभर केदारघाटी में रिमझिम बारिश होती रही। रविवार सुबह 10:30 बजे से घाटी में मौसम हुआ साफ हुआ और चटख धूप खिल गई। सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच हो रही बारिश रविवार की सुबह थम गई, लेकिन घना कोहरा छाया रहा। रविवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए पैदल रास्ते से सुबह 8 बजे तक 123 श्रद्वालुओं ने प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में छाने लगा सन्नाटा
कांवड यात्रा निपटने के बाद यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में सन्नाटा छाने लगा है। व्यवसायी धामों से सामान समेट कर लौटने लगे हैं। इस बार भी इन दोनों धामों में बहुत कम तीर्थयात्री पहुंचे। जून 2013 की आपदा के बाद से यह स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed