फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra: so far two and a half lakh devotees visited Chardham even problems due to snowfall

Chardham Yatra: कपाट खुलने के बाद बारिश-बर्फबारी से बढ़ी परेशानी, अब तक ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 01 May 2023 01:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 May 2023 01:30 AM IST
सार

Chardham Yatra 2023 News: केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से बदरीनाथ में मास्टर प्लान का काम भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra: so far two and a half lakh devotees visited Chardham even problems due to snowfall
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से हर रोज बारिश व बर्फबारी से तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। लगातार खराब मौसम के चलते व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय बदरीनाथ में डटे हैं। आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह को केदारनाथ धाम में ही कैंप करने के निर्देश हैं।

विज्ञापन


Chardham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ा यात्रियों का हुजूम, सोनप्रयाग में लगी एक किमी लंबी लाइन, तस्वीरें
विज्ञापन


केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से बदरीनाथ में मास्टर प्लान का काम भी प्रभावित हो रहा है। मौसम और निर्माण कार्यों से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वे तीर्थयात्रियों से फीडबैक लेकर प्रशासन व शासन के अधिकारियों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकेटीसी अध्यक्ष ने आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह को केदारनाथ धाम में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

अब तक ढाई लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में अब तक चारों धाम में 2.50 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ में 9.18 लाख और बदरीनाथ में 39 हजार ने दर्शन किए हैं जबकि 1 से 5 मई तक चारों धामों में दर्शन के लिए 80 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 22 से 30 अप्रैल तक चारधाम यात्रा में 2.50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मौसम खराब होने के बाद भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं है। यमुनोत्री धाम में 55 हजार से अधिक, गंगोत्री में 61500, केदारनाथ में 91838, बदरीनाथ में 39 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed