फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Online registration will start on February 21 Advance booking arrangement two months in advance

Chardham Yatra 2023: पहली बार एडवांस बुकिंग कर सकेंगे तीर्थयात्री, 21 फरवरी शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Sat, 18 Feb 2023 09:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Feb 2023 09:51 PM IST
सार

चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए 21 फरवरी से पर्यटन विभाग की वेबसाइट खुल जाएगी। जब तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की मंदिर समितियों की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जाएगा। 

विज्ञापन
Chardham Yatra Online registration will start on February 21 Advance booking arrangement two months in advance
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली बार यात्रा शुरू होने से दो माह पहले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस बुकिंग शुरू की जा रही है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु यात्रा का प्लान बनाकर पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने से यात्रा पंजीकरण के लिए 21 फरवरी से पर्यटन विभाग की वेबसाइट खुल जाएगी। जब तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की मंदिर समितियों की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं की जाती है तब तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जाएगा। जैसे की गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समितियों की ओर से तिथि घोषित की जाती है। उसी दिन इन धामों के लिए श्रद्धालु पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन


बिना पंजीकरण के नहीं होगी दर्शन की अनुमति
चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर काउंटर नहीं खोले जाएंगे। ऋषिकेश स्थित यात्रा कार्यालय में ही एक काउंटर खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mahashivratri: शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं देने पर हंगामा, पुलिस सुरक्षा में किया कांवड़ियों ने जलाभिषेक

ऐसे करें पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण के लिए अलग-अलग विकल्प दिए हैं। विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सअप, टोल फ्री नंबर-0135-1364, touristcareuttarakhand एप से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed