फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahashivratri administration did not allow procession in Dadapur ruckus lasted for three hours haridwar

Mahashivratri: शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं देने पर हंगामा, पुलिस सुरक्षा में किया कांवड़ियों ने जलाभिषेक

Sat, 18 Feb 2023 08:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

रुड़की भगवानपुर में शोभायात्रा निकालने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से घंटों नोकझोंक हुई। विरोध में गांव के लोग धरने पर बैठ गए। गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील रहा।

विज्ञापन
Mahashivratri administration did not allow procession in Dadapur ruckus lasted for three hours haridwar
शोभायात्रा निकालने को लेकर ग्रामीणों की पुलिस से घंटों हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाडा जलालपुर में महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। शोभायात्रा निकालने की जिद पर अड़े ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। धारा 144 लागू होने पर पुलिस और प्रशासन ने शोभायात्रा निकालने देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इससे नाराज ग्रामीण धरनेे पर बैठ गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तीन घंटे तक हंगामा होता रहा लेकिन पुलिस-प्रशासन ने शोभायात्रा नहीं निकालने दी। बाद में हरिद्वार से डीजे के साथ गंगाजल लेकर पहुंचे ग्रामीणों और कांवड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच में मंदिर में जलाभिषेक कराया गया।भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ था। पथराव, घरों में तोड़फोड़ के साथ ही कई गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। इस दौरान चौकी इंचार्ज समेत 10 लोग चोटिल भी हुए थे।
विज्ञापन


इसे देखते हुए महाशिवरात्रि पर भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना था। ग्रामीणों ने महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। इस पर प्रशासन ने शुक्रवार देर रात को ही धारा 144 लागू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात
कुछ ग्रामीणों ने शुक्रवार रात घर के बाहर मकान बिकाऊ के पंफलेट चस्पा कर दिए थे। साथ ही पुलिस प्रशासन पर धार्मिक त्योहारों पर धारा 144 लगाने और धार्मिक स्वतंत्रता को खत्म करने का आरोप लगाया था। इसके चलते रात में ही गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण हरिद्वार से जल और डीजे के साथ शोभायात्रा लेकर गांव के बाहर पहुंचे। वहां पर पहले ही तैनात पुलिस-प्रशासन ने शोभायात्रा को रोक दिया। इसे लेकर ग्रामीणों व पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई और हंगामा हो गया। आसपास के ग्रामीणों के जुटने की सूचना पर कलियर, बुग्गावाला, लक्सर, रुड़की, मंगलौर, झबरेड़ा और हरिद्वार से भारी पुलिस बल गांव में बुलाया गया।

हरिद्वार के एडीएम पीएल शाह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा, एसपी देहात एसके सिंह, सीओ मंगलौर पंकज गैरोला ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और धारा 144 लागू होने का हवाला दिया लेकिन ग्रामीण शोभायात्रा निकालने की जिद पर अड़े रहे।

इससे नाराज ग्रामीण गांव के बाहर ही धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो बजे तक बवाल चलता रहा, लेकिन पुलिस ने शोभायात्रा नहीं निकालने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद जल लेकर आए ग्रामीणों ने मंदिर में जलाभिषेक किया और पुलिस ने राहत की सांस ली।


 

16 लोगों को किया मुचलका पाबंद

पुलिस प्रशासन की ओर से गांव में कोई बवाल न हो इसे लेकर गांव के ही एक पक्ष के 16 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई। उधर, शोभायात्रा निकालने के पक्ष में हिंदू संगठन के लोग भी गांव पहुंचे और पुलिस प्रशासन से वार्ता की।

ये भी पढ़ें...Mahashivratri: दस तस्वीरों में देखें आस्था का ये सैलाब, सीएम धामी सहित मंत्रियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक

खुफिया विभाग भी रहा अलर्ट

गांव में कोई बवाल न हो इसे लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। खुफिया विभाग ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। साथ ही पुलिस अधिकारियों को पल-पल का अपडेट देता रहा। उधर, खुफिया विभाग ने आसपास के गांव से जुटने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई।

गांव में कोई शोभायात्रा नहीं निकाली गई है। जो श्रद्धालु हरिद्वार से जल लेकर आए थे, उन्हें सुरक्षा के बीच गांव के मंदिर में जलाभिषेक कराया गया है। गांव में देर रात तक धारा 144 लागू रहेगी।.- एसके सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed