फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra Management Authority report by July ACS will inspect travel arrangements of Gangotri Yamunotri

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट जुलाई तक, गंगोत्री- यमुनोत्री की व्यवस्था देखेंगे एसीएस

Wed, 12 Jun 2024 10:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 12 Jun 2024 10:18 AM IST
सार

यात्रा व्यवस्था से जुड़े मसलों को लेकर अभी चार-पांच बैठकें और होंगी। वहीं अब गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा व्यवस्था का एसीएस निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra Management Authority report by July ACS will inspect travel arrangements of Gangotri Yamunotri
मीटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

चारधाम यात्रा प्रबंधन प्राधिकरण बनाने के लिए जुलाई तक रिपोर्ट आ जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव (एसीएस) आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में गठित कमेटी को प्राधिकरण का प्रस्ताव तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। कमेटी दो दौर की बैठकें कर चुकी है।

विज्ञापन

इसी सिलसिले में कमेटी के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की व्यवस्था का निरीक्षण कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन और उससे जुड़े हितधारकों के साथ वार्ता की। इस दौरान कमेटी को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए।

विज्ञापन

एसीएस के मुताबिक, यात्रा प्रबंधन के संबंध में कई अलग-अलग पहलुओं पर मंथन होना अभी बाकी है। इसलिए अभी चार-पांच बैठकें और होंगी। इसलिए रिपोर्ट तैयार होने में अभी समय लगेगा। अगले माह तक कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। मुख्यमंत्री को रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। माना जा रहा है कि चारधाम प्रबंधन प्राधिकरण के प्रस्ताव को बेशक अगले कुछ महीनों में मंजूरी मिल जाए लेकिन काम यह अगले साल से ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के मदरसों में RTE मानकों की होगी जांच, मैपिंग न होने पर स्कूलों में देंगे बच्चों को प्रवेश

दबाव बढ़ा, यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा के लिए भी जुटानी होंगी व्यवस्थाएं

इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से वहां की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं हैं। यात्रियों की संख्या के दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों धामों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं व सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में केदारनाथ और बदरीनाथ का दौरा कर चुके अपर मुख्य सचिव जल्द ही यमुनोत्री व गंगोत्री धामों का निरीक्षण कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed