फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra

चार धाम यात्रा पर बुरी फंसी रावत सरकार

Fri, 18 Jul 2014 12:14 PM IST
सुधाकर भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Jul 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra

चार धाम यात्रा उत्तराखंड सरकार के लिए उबले हुए दूध की तरह है जिसे पियो तो मुसीबत न पियो तो मुसीबत। सरकार किसी भी सूरत में यात्रा को रोकने का संदेश देने से बचने की कोशिश में है।

विज्ञापन


बरसात में अनहोनी का डर
डर है कि कहीं मसूरी, नैनीताल और अन्य स्थानों की ओर भी पर्यटक रुख करना न छोड़ दे। दूसरी ओर जून 2013 की आपदा के बाद यह भी डर है कि बरसात में कहीं अनहोनी घटित न हो।
विज्ञापन


खुद चार धाम यात्रा मार्ग के कस्बों और गांवों में यात्रा के जारी रहने पर जोर है और यह सरकार पर दबाव का काम कर रहा है।

मानसून में उत्तराखंड में बादल फटना, भारी बरसात से भूस्खलन अब सामान्य होता जा रहा है। पिछले तीन साल का रिकार्ड कम से कम यही जता भी रहा है।

पर इस बार मानसून कमजोर है और बरसात के बावजूद प्रदेश के कई जिले सूखे की स्थिति से गुजर भी रहे हैं। बरसात हो रही है पर यह बरसात खेती के लिए प्राणदायिनी कम ही नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद बरसात इस बार सरकार से लेकर आपदा से प्रभावित लोगों को डरा रही है। जून 2013 की आपदा का ही असर रहा कि इस बार चार धाम यात्रा की शुरूआत भी कमजोर रही।

यात्रा को जारी रखने के पक्ष में आर्थिक हित से जुड़ा वर्ग
ऐसे में तीर्थ पुरोहितों से लेकर ढाबा संचालकों और टूर आपरेटर्स, टैक्सी ड्राइवर आदि तक की रोजी रोटी पर संकट है। आर्थिक हित से सीधा जुड़ा वर्ग इस यात्रा को जारी रखने के पक्ष में है।

खुद सरकार इस वर्ग की पैरोकार बनने की कोशिश करती आई है। तीन-तीन उपचुनाव और पंचायत चुनाव का मौसम भी इसमें रस घोल रहा है।

इस दबाव के चलते चार धाम यात्रा को हर हाल में जारी रखने की कोशिश भी है। यही वजह है कि यात्रा को स्थगित करने तक में सरकार के स्तर पर सीधा सपाट बयान जारी करने से बचा जा रहा है।

यात्रा स्थगित करने की बात की जा रही है पर यह भी कहा जा रहा है कि जिला स्तर पर प्रशासन यह फैसला करेगा कि यात्रियों को आगे जाने दिया जाए या फिर वापस आने दिया जाए।

समय से अलर्ट जारी न करने की तोहमत
दूसरी तरफ, इस बार मौसम विभाग पिछले विवाद के कारण मौसम को लेकर संवेदनशील है। जून 2013 की आपदा में मौसम विभाग को समय से अलर्ट जारी न करने की तोहमत झेलनी पड़ी थी।

लिहाजा इस बार मौसम विभाग अलर्ट पर अलर्ट जारी कर रहा है। अलर्ट जारी होते ही जून 2013 की आपदा को झेल चुका प्रशासन अपनी तरफ से कोई कमी न रखने की कोशिश में है।


लिहाजा यात्रियों को रोका जा रहा है पर यात्रा को फिलहाल स्थगित करने की बात की जा रही है। ऐसे में वह यात्री दुविधा में हैं जो चार धाम यात्रा के लिए रुख करने का मन बना रहा है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-sudhakarb@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675889616 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed