फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Pilgrims Being Sent to Kedarnath Dham Amidst Security Rudraprayag News

Chardham Yatra 2026: सुरक्षा के बीच यात्रियों को भेजा रहा केदारनाथ धाम, सोनप्रयाग में पुलिस बल मौजूद

Sat, 16 May 2026 02:31 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 16 May 2026 02:31 PM IST
सार

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी हुई हैं। शुक्रवार को गंगोत्री धाम में लगभग एक किमी तक लाइन लगने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल रहा। केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए कई घंटों तक लाइन इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, सोनप्रयाग में टैक्सी शटल के लिए पार्किंग तक लाइन लग रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Pilgrims Being Sent to Kedarnath Dham Amidst Security Rudraprayag News
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ यात्रा पड़ाव पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों को गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ धाम की ओर भेजा जा रहा है। केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। आज सुबह से ही पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस बल सोनप्रयाग में मौजूद है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करते हुए सोनप्रयाग शटल सेवा प्वाइंट पर भिजवाया जा रहा है, जहां से श्रद्धालुगण शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुंड पहुंचकर केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु ढंग से संचालित हो रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इस बार धामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की निर्धारित संख्या की व्यवस्था को समाप्त किया है। यात्रा का पंजीकरण करने वाले तीर्थयात्रियों को धामों में जाने से किसी तरह की रोकटोक नहीं है। इस समय चारधाम यात्रा चरम पर है। देश दुनिया से तीर्थयात्री धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  एसआईआर; पहले से तैयार कर लें कुछ कागजात तो नहीं होगी मुश्किल, आयोग ने जारी की 12 दस्तावेज की सूची

गंगोत्री धाम में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण बड़े पत्थर से मंदिर और स्नान घाटों की ओर जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। धाम में करीब पांच घंटे तक लगी इस भीड़ के कारण धाम में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे के बाद गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed