Chardham Yatra: चारधाम के लिए हुए 6.87 लाख पंजीकरण, हेमकुंड के लिए दो दिन में 750 यात्रियों ने किया अप्लाई
Chardham Yatra 2026: 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पर्यटन विभाग ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे। 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद 17 मार्च से पंजीकरण शुरू किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम के बाद हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भी पंजीकरण शुरू हो गए हैं। दो दिन में 750 से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है। वहीं, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 6.87 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।
19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। पर्यटन विभाग ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए थे। 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद 17 मार्च से पंजीकरण शुरू किए। चारधाम व हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को पंजीकरण करना अनिवार्य है।
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक केदारनाथ धाम के लिए 2,29,295, बदरीनाथ धाम के लिए 2,02,622, गंगोत्री के लिए 1,28,253, यमुनोत्री के लिए 1,25,366, हेमकुंड साहिब के लिए 750 से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।
Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी के सीईओ की प्रतिनियुक्ति समाप्त, पर्यटन विभाग ने जारी किए आदेश
ऑफलाइन पंजीकर 17 अप्रैल से
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इस बार भी चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। पंजीकरण का आंकड़ा 6.87 लाख पहुंच गया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भी पंजीकरण शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 17 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी।