{"_id":"69e70be1eebf5138070712aa","slug":"chardham-yatra-2026-applications-for-green-cards-can-now-be-submitted-online-for-commercial-vehicle-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: कमर्शियल वाहन चालक ध्यान दें, ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन भी हो रहे आवेदन, यहां करें अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: कमर्शियल वाहन चालक ध्यान दें, ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन भी हो रहे आवेदन, यहां करें अप्लाई
Tue, 21 Apr 2026 11:08 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:08 AM IST
सार
Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा पर आने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य है। इसके लिए अभी तक ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था थी। इब इसके लिए ऑनलाइन भी आप अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड बन रहे हैं। अब तक 8112 कार्ड जारी भी हो चुके हैं। उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि ग्रीन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन (greencard.uk.gov.in) की व्यवस्था है, ऑनलाइन फीस (हल्का मोटरयान के लिए 400 और भारी और मध्यम मोटरयान के लिए 600 फीस भी जमा होती है।
विज्ञापन
इसके बाद वाहन स्वामी को परिवहन कार्यालय में प्रमाणपत्र, मार्ग परमिट, कर जमा प्रमाणपत्र, बीमा प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक लाइसेंस प्रस्तुत करना होता है, जहां पर अभिलेखों की जांच होती है। इसके बाद वाहन की जांच की जाती है।
विज्ञापन
Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, इन बातों का रखेंं ध्यान
विज्ञापन
सब कुछ ठीक होने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है। ग्रीन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज होगा, जिसमें वाहन से संबंधित उक्त अभिलेख का विवरण अंकित होगा। ग्रीन कार्ड केवल कमर्शियल वाहनों के लिए जारी होता है।