फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Vehicles will not be checked at every check post, there will be relief from jam

Chardham Yatra: हर चेक पोस्ट पर नहीं होगी वाहनों की जांच, जाम से मिलेगी निजात, जानें इस बार क्या हैं बदलाव

Tue, 22 Apr 2025 11:37 AM IST
रेनू सकलानी करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:37 AM IST
सार

Chardham Yatra : 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार वाहनों को हर चेक पोस्ट पर जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। एक जगह जांच पूरी होने के बाद वाहन व यात्रियों से संबंधित डाटा सभी चेक पोस्ट तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Vehicles will not be checked at every check post, there will be relief from jam
पुलिस ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में यात्रा सुगम और सरल बनाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, इसी सप्ताह चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए चेक पोस्ट भी शुरू होने वाले हैं। इन चेक पोस्ट पर जाम न लगे इसके लिए इस बार वाहनों की ऑनलाइन चेकिंग की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

परिवहन विभाग पुलिस व अन्य विभागों के साथ मिलकर इसकी तैयारी कर रहा है। इस व्यवस्था के शुरू होने से वाहनों को हर चेक पोस्ट पर जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। एक जगह जांच पूरी होने के बाद वाहन व यात्रियों से संबंधित डाटा सभी चेक पोस्ट तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ऑनलाइन जांच के लिए योजना बनाई गई
इसके बाद वाहन का नंबर कंप्यूटर पर दर्ज करने के कुछ ही देर बाद सभी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी। इससे जाम व चेक पोस्ट पर लगने वाली लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने बताया, इस बार वाहनों की ऑनलाइन चेकिंग के लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर योजना बनाई गई है।

इससे चेक पोस्ट पर लगने वाले जाम से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उधर, आईजी गढ़वाल व चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी राजीव स्वरूप ने बताया, वाहनों की ऑनलाइन जांच के लिए योजना बनाई गई है। यात्रा शुरू होने से पहले इसे लागू किया जाएगा। निश्चित तौर पर इससे जाम की समस्या से निपटने में सहायता मिलेगी।

चार जगह पर होगी वाहनों की चेकिंग

चारधाम आने वाले वाहनों की चेकिंग ब्रह्मपुरी, भद्रकाली, कोठालगेट और हरबर्टपुर-कटापत्थर पर होगी। यहां परिवहन विभाग के कर्मचारी वाहनों के ग्रीन व ट्रिप कार्ड के साथ यात्रियों की भी जांच करेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आइस रिंक में बर्फ जमाने यूएसए से पहुंचे विशेषज्ञ, 13 साल से है बंद पड़ा, अब होगा गुलजार

यात्री मोबाइल नंबर पर कर सकेंगे शिकायत

यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर यात्री एआरटीओ कार्यालय, जांच केंद्र के साथ मोबाइल नंबर पर शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा वाहन चालक या टूर ऑपरेटर की मनमानी की शिकायत भी यात्री कर सकेंगे। मोबाइल नंबर जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, ओवररेटिंग रोकने के लिए विभाग की ओर से वाहनों का किराया भी तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed