Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025: Pilgrims are enthusiastic about Chardham Yatra GMVN booking cross seven crore

Chardham Yatra 2025: तीर्थयात्रियों में चारधाम यात्रा का उत्साह, GMVN की बुकिंग सात करोड़ पार

Wed, 30 Apr 2025 08:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Apr 2025 08:49 PM IST
सार

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के लिए अब तक 7,85,85,579 ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025: Pilgrims are enthusiastic about Chardham Yatra GMVN booking cross seven crore
पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ गंगोत्री धाम, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है।

विज्ञापन


महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउस के लिए अब तक 7,85,85,579 ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, मोबाइल एप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। ऑफलाइन पंजीकरण 28 अप्रैल 2025 से शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


Chardham Yatra: हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश; जयकारों से गूंजते धाम...अद्भुत अहसास कराएंगी ये खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में अभी तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन काउंटरों के माध्यम से कुल 22,67,190 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा में सुरक्षा और ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए 18 ड्रोन सक्रिय हैं। इसके अलावा 2000 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर 15 सुपर जोन, 136 पार्किंग और 56 होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यातायात का ज्यादा प्रेशर देखते हुए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोका जाएगा और यहीं पर उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed