फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2025 Mobiles and cameras are banned within 30 meters of Kedarnath Dham temple

Kedarnath: मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरे पर प्रतिबंध, रील-वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई

Thu, 27 Mar 2025 11:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Mar 2025 11:42 PM IST
सार

Chardham yatra 2025:श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ मंदिर परिसर में रील बनाने, वीडियो, फोटोग्राफी को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Chardham yatra 2025 Mobiles and cameras are banned within 30 meters of Kedarnath Dham temple
केदारनाथ धाम - फोटो : PTI

विस्तार

अब केदारनाथ धाम में मंदिर के तीस मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरा को पूर्ण प्रतिबंधित कर दिया गया है। रील, वीडियो बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और परिसर में सघन चेकिंग के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाएगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का कहना है कि धाम की महत्ता और गरिमा सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कमर कस ली है। मंदिर परिसर में रील बनाने, वीडियो, फोटोग्राफी को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बार, मंदिर परिसर में मंदिर के तीस मीटर के दायरे में कोई भी यात्री सोशल मीडिया से जुड़े उपकरण नहीं ले जा सकेगा। इसके लिए यहां चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस के साथ आईटीबीपी और मंदिर समिति के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


Chardham Yatra: यात्रा के लिए 12 भाषाओं में SOP जारी, चिकित्सीय मदद के लिए 104 नंबर, जानें जरूरी सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष की यात्रा में केदारनाथ धाम में यात्रा शुरू होने के बाद पूरे यात्राकाल में कुछ न कुछ विवाद होते रहे, जिससे मंदिर समिति की छवि भी धूमिल हुई। साथ ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहे। ऐसे में मंदिर समिति इस बार किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ मंदिर की गरिमा को बनाए रखना और यात्रियों के लिए सुलभ दर्शन पहली प्राथमिकता है। मंदिर परिसर में रील व वीडियो बनाने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी यात्री को मोबाइल व कैमरा मंदिर के अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra: यात्रा के लिए 12 भाषाओं में SOP जारी, चिकित्सीय मदद के लिए 104 नंबर, जानें जरूरी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed