फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Registration figure reached 12.48 lakh in seven days Records are being broken

Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में टूट रहा रिकॉर्ड, सात दिनों में 12.48 लाख पहुंचा आंकड़ा

Mon, 22 Apr 2024 06:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Apr 2024 06:16 AM IST
सार

चारधाम यात्रा के लिए सात दिनों में पंजीकरण का आंकड़ा 12.48 लाख पहुंच गया। इस बार यात्रा के दौरान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं से 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा, लेकिन इस बार बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Registration figure reached 12.48 lakh in seven days  Records are being broken
चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है। सात दिन में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई, जबकि पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Char Dham Yatra 2024: बदरीनाथ-केदारनाथ में दर्शन के लिए VIP को देना होगा शुल्क, खर्च करने होंगे इतने रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 4,22,129, बदरीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 और हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार भी चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बनाएंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed