फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Number of visitors crosses six lakh and Registration numbers cross 29 Lakh

Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों में उत्साह...दर्शनार्थियों का आंकड़ा छह लाख पार, सबसे ज्यादा पहुंचे केदारनाथ

Mon, 20 May 2024 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 May 2024 02:30 AM IST
सार

Chardham Yatra 2024: इस बार यात्रा के शुरूआत में ही दर्शनों के लिए धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 10 दिन के भीतर छह लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Number of visitors crosses six lakh and Registration numbers cross 29 Lakh
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा शुरू होने के 10 दिनों के भीतर चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 2.50 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना औसतन 70 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 29.52 लाख पहुंच गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


चारधाम यात्रा का आगाज 10 मई से हुआ है। इस बार यात्रा के शुरूआत में ही दर्शनों के लिए धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 10 दिन के भीतर बदरीनाथ्, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में छह लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए प्रदेश सरकार व प्रशासन ने भी बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले पर सख्ती बरती है। जगह-जगह पर पंजीकरण की चेकिंग की जा रही है। जिससे धामों में बढ़ रही यात्रियों को भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

केदारनाथ में आस्था का सैलाब: बाबा के दर पर 24 घंटे राैनक, पहली बार रातभर जयकारों से गूंज रहा पैदल मार्ग

धाम             दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या
केदारनाथ           2,46,820
बदरीनाथ            1,20,757
यमुनोत्री              1,25,608
गंगोत्री                 1,12,508

चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण की संख्या
धाम               पंजीकरण संख्या
केदारनाथ            9,87,533
बदरीनाथ             9,04,009
गंगोत्री                 5,26,273
यमुनोत्री              4,62,632

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed