फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ में आस्था का सैलाब: बाबा के दर पर 24 घंटे राैनक, पहली बार रातभर जयकारों से गूंज रहा पैदल मार्ग

Sun, 19 May 2024 01:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 May 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Run 24 hours on Gaurikund Kedarnath pedestrian route to Go Kedarnath
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक केदारनाथ की यात्रा में इस बार आस्था का सैलाब अपने चरम पर है। कपाटोद्घाटन से लेकर पहले सप्ताह में यात्रा कई रिकाॅर्ड बना चुकी है। वहीं, पहली बार यात्रा में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर 24 घंटे आवाजाही हो रही है।



दोनों तरफ से देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का आवागमन बना हुआ है। स्थिति यह है कि आठ दिनों में ही पैदल मार्ग से 1.54 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। समुद्रतल से 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला क्षेत्र है। धाम को जोड़ने वाला पैदल मार्ग 16 किमी लंबा है, जिस पर कई जगहों पर तीखी चढ़ाई है।

वहीं, जैसे-जैसे श्रद्धालु इस रास्ते से धाम की तरफ बढ़ते हैं, ऑक्सीजन कम होती जाती है। यह श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। इन सबके बाद भी बाबा के भक्तों का उल्लास और उत्साह अपने चरम पर है। स्थिति यह है कि दिनरात यात्रा संचालित हो रही है। पैदल मार्ग पर 24 घंटे यात्रियों का आवागमन हो रहा है। यात्री रात तीन बजे के बाद भी केदारनाथ से गौरीकुंड के लिए लौट रहे हैं और मध्य रात्रि के बाद पहुंच रहे हैं।

Chardham Yatra:  मंदिर परिसर से 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी और रील पर रोक, ना मानने पर दर्ज होगा मुकदमा

Chardham Yatra 2024 Run 24 hours on Gaurikund Kedarnath pedestrian route to Go Kedarnath
केदारनाथ धाम का रास्ता - फोटो : अमर उजाला

मध्य रात्रि तक दुकानें खुली रहीं
गौरीकुंड से शाम छह बजे के बाद भी यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हो रहे हैं। लखनऊ से सहेली के साथ दर्शनों को पहुंची प्रिया ने बताया, 15 मई को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन के बाद वह दोपहर 2.45 बजे गौरीकुंड के लिए रवाना हुईं और रात्रि 1.30 बजे गौरीकुंड़ पहुंचीं। इस दौरान लिनचोली, भीमबली और जंगलचट्टी में पुलिस के जवान तैनात मिले। कई जगहों पर मध्य रात्रि तक दुकानें खुली रहीं।

Chardham Yatra 2024 Run 24 hours on Gaurikund Kedarnath pedestrian route to Go Kedarnath
केदारनाथ जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

पूरी रात चल रही यात्रा
मध्य प्रदेश के प्रीतम अवस्थी, गाजियाबाद के अंकुर मौर्य ने बताया, वह आपदा के बाद तीसरी बार केदारनाथ पहुंचे हैं, लेकिन पहला मौका है, जब केदारनाथ की यात्रा पूरी रात चल रही है। बताया, 17 मई को शाम पांच बजे केदारनाथ से सोनप्रयाग के लिए निकले और रात्रि दो बजे गौरीकुंड पहुंचे। इधर, केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद आठ दिनों में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 2.15 लाख से अधिक पहुंच गया है। इन दर्शनार्थियों में 1.54 लाख लोग पैदल मार्ग से धाम पहुंचे हैं, जबकि 1,851 श्रद्धालु डंडी-कंड़ी और 47,806 श्रद्धालु घोड़ा-खच्चर से केदारनाथ पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Run 24 hours on Gaurikund Kedarnath pedestrian route to Go Kedarnath
केदारनाथ जाने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

10,070 श्रद्धालु कर चुके हेलीकाॅप्टर से यात्रा
बाबा केदार की यात्रा में आठ दिनों में 10,070 श्रद्धालु हेलीकाॅप्टर से धाम पहुंच चुके हैं, जबकि 9,500 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौटे हैं। इस बार केदारनाथ यात्रा में आठ हेली कंपनियों के नौ हेलीकाॅप्टर केदारघाटी के अलग-अलग हैलिपैड से धाम के लिए उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Run 24 hours on Gaurikund Kedarnath pedestrian route to Go Kedarnath
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

सभामंडप से कराए जा रहे दर्शन
केदारनाथ में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बाबा के भक्तों को सभामंडप से ही स्वयंभू लिंग के दर्शन कराए जा रहे हैं। यहां कपाट खुलने के बाद से प्रतिदिन औसतन 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे, जो यात्रा में नया रिकाॅर्ड है। बीकेटीसी के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया, सुबह चार बजे से धर्म दर्शन शुरू हो रहे हैं, जो अपराह्न तीन बजे तक चल रहे हैं। इसके बाद भगवान केदारनाथ को भोग लगाया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 40 मिनट मंदिर को बंद रखा जा रहा है। साफ-सफाई के बाद पुन: 3.45 बजे से शाम सात बजे तक धर्म दर्शन कराए जा रहे हैं। इसके बाद सांयकालीन आरती के बाद श्रद्धालु बाबा के शृंगार दर्शन कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed