फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Now cab booking facility will be available on GMVN website Pilgrims Uttarakhand News

Chardham Yatra 2024: तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब GMVN की वेबसाइट पर मिलेगी कैब बुकिंग की सुविधा

Mon, 11 Mar 2024 12:52 PM IST
रेनू सकलानी करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Mar 2024 12:52 PM IST
सार

तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार जीएमवीएन अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा देने जा रहा है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Now cab booking facility will be available on GMVN website Pilgrims Uttarakhand News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

इस साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। तीर्थयात्री और पर्यटक अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की वेबसाइट पर किफायती दामों पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा देने जा रहा है।

विज्ञापन


इसके लिए विभाग की ओर से ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। अभी तक निगम की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में इस सुविधा के बाद अगर कोई पर्यटक या तीर्थयात्री जीएमवीएन के होटल से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कैब की बुकिंग करता है तो उसे किफायती दामों में कैब उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्लिक में लोकेशन पर पहुंचेगी कैब

जीएमवीएन की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी। इसका लाभ उन तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को मिलेगा जो बस से यात्रा करते हुए उत्तराखंड आएंगे। या फिर उन्हें जो चारधाम के साथ आसपास की जगह भी घूमना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, लोकसभा चुनाव से पहले कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

चारधाम यात्रा को लेकर निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी गेस्ट हाउस और होटलों का सौंदर्यीकरण कर लिया गया है। अब निगम की वेबसाइट से पर्यटक व तीर्थयात्री कैब बुकिंग करा सकें, इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस सुविधा को लागू किया जाएगा। कैब के किराए पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। - राकेश सकलानी, सहायक महाप्रबंधक, जीएमवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed