{"_id":"666b1be32a663b992a0e2336","slug":"chardham-yatra-2024-kedarnath-heli-seva-ticket-booking-for-monsoon-season-will-start-from-tomorrow-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Heli Seva: कल से शुरू होगी मानसून सीजन की बुकिंग, इस अवधि के लिए बुक होंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Heli Seva: कल से शुरू होगी मानसून सीजन की बुकिंग, इस अवधि के लिए बुक होंगे टिकट
Thu, 13 Jun 2024 09:50 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 13 Jun 2024 09:50 PM IST
सार
Chardham Yatra 2024: प्राधिकरण ने इस बार केदारनाथ हेली सेवाओं की 20 जून तक की बुकिंग की थी। इसके बाद 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक की बुकिंग पहले ही करा दी है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने मानसून सीजन के लिए केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग खोल दी है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत होने जा रही है। यह बुकिंग 21 जून से 14 सितंबर के बीच की अवधि के लिए कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने इस बार केदारनाथ हेली सेवाओं की 20 जून तक की बुकिंग की थी। इसके बाद 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक की बुकिंग पहले ही करा दी है। मानसून सीजन की अवधि 21 जून से 14 सितंबर के बीच की बुकिंग पहले नहीं खोली गई थी। प्राधिकरण ने इसके लिए हेली कंपनियों को पत्र भेजा था। इनमें से कुछ ने सहमति दे दी है। जिससे इस अवधि की हेली सेवा की बुकिंग खोल दी गई है।
विज्ञापन
Uttarakhand: सीएम धामी ने की चंपावत को आदर्श जिला बनाने के प्लान की समीक्षा, दिए तेजी से काम करने के निर्देश
विज्ञापन
Trending Videos
हेमकुंड साहिब हेली सेवा की टिकट बुकिंग जारी
प्राधिकरण की ओर से हेमकुंड साहिब हेली सेवा की टिकट बुकिंग भी जारी है। 10 अक्तूबर तक हेली टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से कराई जा सकती है।