Uttarakhand: सीएम धामी ने की चंपावत को आदर्श जिला बनाने के प्लान की समीक्षा, दिए तेजी से काम करने के निर्देश
चंपावत ऐसा जिला है जिसमें राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से मैदान, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए चंपावत को मॉडल जिले के रूप में लिया जा रहा है। चंपावत ऐसा जिला है जिसमें राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से मैदान, तराई, भाबर और पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं।
Uttarakhand: अब प्रदेश में भूजल का अंधाधुंध दोहन रोकेगी सरकार, बनेंगे नियम, विभाग ने तैयार किया ड्राफ्ट
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श जिले चंपावत के लिए बनाई जा रही कार्य योजना पर तेजी से कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ाना है।
#WATCH | Uttarakhand | Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Thursday reviewed the action plan and ongoing works being made to make Champawat district an ideal district at the Secretariat.
The Chief Minister said that Champawat district is being taken as a model district to… pic.twitter.com/vHtU2iHcjE — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 13, 2024