फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 is on way to create new record more than 19 lakh devotees visited in a month

Chardham Yatra: नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ चारधाम यात्रा, एक महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 10 Jun 2024 01:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2024 01:30 AM IST
सार

Chardham Yatra 2024: बीते वर्ष 22 अप्रैल 2023 को यात्रा से शुरू हुई थी। एक माह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12,35,557 थी, लेकिन इस बार एक माह में 19,56,269 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 is on way to create new record more than 19 lakh devotees visited in a month
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चारधाम यात्रा इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। 10 मई से शुरू यात्रा को एक माह पूरा हो गया है। अब तक 19 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 7.21 लाख तीर्थयात्री अधिक आए हैं। चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा को लेकर देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। हर साल यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष पूरे यात्रा काल में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन किए थे।
विज्ञापन


22 अप्रैल 2023 को यात्रा से शुरू हुई थी। एक माह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12,35,557 थी, लेकिन इस बार एक माह में 19,56,269 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जो पिछले वर्ष की तुलना में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7.21 लाख अधिक है। सरकार और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि अक्तूबर और नवंबर माह तक चलने वाली चारधाम यात्रा इस बार नया रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत, यात्रा के दौरान अब तक गई 100 की जान

एक माह में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या
धाम  2023 2024
केदारनाथ 3,19193 7,48,348
बदरीनाथ 1,39,656 4,72,065
यमुनोत्री 1,38,537 3,46,545
गंगोत्री 1,28,777 3,39,892
हेमकुंड साहिब - 49,419
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed