फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 helpline number releases to help pilgrims visiting Yamunotri Gangotri Dham

Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, यमुनोत्री- गंगोत्री में दूर होगी समस्या

Tue, 14 May 2024 10:58 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 14 May 2024 10:58 AM IST
सार

यमुनोत्री से लेकर गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह गेट सिस्टम के चलते यात्री हलकान हैं। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच सोनगाड में जाम में फंसे यात्रियों ने उत्तराखंड हाय हाय के नारे लगाए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 helpline number releases to help pilgrims visiting Yamunotri Gangotri Dham
Gangotri - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की मदद को प्रशासन ने हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिए हैं। आपदा और पुलिस के हेल्पलाइन नम्बरों पर 24 घंटे दोनों धामों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग भी शीर्ष अफसरों को दी गई है। ताकि तीर्थयात्रियों की हर समस्या का त्वरित निदान हो सके।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन गंभीर है। तीर्थयात्रियों को दोनों धामों की सड़क, मौसम की स्थिति से लेकर अन्य जानकारी सही और समय पर मिले, इसके लिए जिला आपदा परिचालन केंद्र और जिला पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इन नम्बरों पर तीर्थयात्री धामों से जुड़ी कोई भी जानकारी और समस्या का समाधान ले सकते हैं। कंट्रोल रूम में 24 घण्टे तीर्थयात्रियों को समाधान की जानकारी मिलेगी। उन्होंने यात्रा रूट पर तैनात सभी नोडल और विभागीय अफसरों को निर्देश दिए कि किसी भी समस्या का निदान समन्वय बनाकर करें। तीर्थयात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन हेल्पलाइन नम्बर पर मिलेगी मदद

जिला आपदा कंट्रोल रूम-01374-222722, 222126

टोल फ्री नम्बर-1077

मोबाइल-7500337269

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  यात्रा में गंभीर बीमार, घायल को मिलेगी एएलएस एम्बुलेंस की सुविधा,  पहली बार किया जाएगा उपयोग

व्हाट्सएप-7310913129

पुलिस कंट्रोल रूम-9411112976, 8868815266

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed