फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 Chief Secretary Order officers should answer calls of devotees during the Yatra

Chardham Yatra 2024: सीएस के सभी अधिकारियों को निर्देश, यात्रा पर श्रद्धालुओं के फोन जरूर उठाएं अफसर

Tue, 14 May 2024 08:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2024 08:54 PM IST
सार

मुख्य सचिव को संज्ञान में आया है कि चारधाम यात्रा के संबंध में श्रद्धालुओं ने अधिकारियों को फोन किए गए लेकिन उन्होंने उनके फोन नहीं उठाए।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 Chief Secretary Order officers should answer calls of devotees during the Yatra
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की शिकायत पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी अधिकारियों को श्रद्धालुओं व यात्रियों के फोन उठाने ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में गढ़वाल और कुमाऊं के मंडलायुक्त, यात्रा से जुड़े सभी जिलाधिकारियों व जीएमवीएन व केएमवीएन के प्रबंध निदेशकों, यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव को संज्ञान में आया है कि चारधाम यात्रा के संबंध में श्रद्धालुओं ने अधिकारियों को फोन किए गए लेकिन उन्होंने उनके फोन नहीं उठाए। इस कारण उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


Chardham Yatra 2024: गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर लगा जाम, यात्रियों के वाहनों को ऋषिकेश में ही रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव कार्यालय को भी अन्य माध्यमों से भी ऐसी शिकायतें प्राप्त हुईं। इनको देखते हुए मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं और यात्रियों के फोन उठाएंगे और उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि वे यह प्रयास करें कि श्रद्धालुओं और यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed