Chardham Yatra 2023: मौसम भी लेगा तीर्थयात्रियों की परीक्षा, परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
Chardham Yatra 2023 Update: यात्रा शुरू होने के बाद भी बर्फबारी हुई तो तीर्थयात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है। जिसको देखते हुए पर्यटन विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
विस्तार
केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में मौसम भी तीर्थयात्रियों की परीक्षा लेगा। दोनों धामों में बर्फबारी होने से व्यवस्थाओं के काम बाधित हो रहे हैं। यात्रा शुरू होने के बाद भी बर्फबारी हुई तो तीर्थयात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है।
केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए सीमित संख्या है। यात्रा शुरू होने पर बर्फबारी भी यात्रियों की परीक्षा लेगी। हालांकि अभी तक प्रशासन व पुलिस की ओर से यात्रियों से अपील की जा रही है कि मौसम को देखते हुए यात्रा करें। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ.विशाखा अशोक भदाणे का कहना है कि केदारनाथ धाम में 25 अप्रैल को मौसम की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
Chardham Yatra: यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम, 23 मेडिकल रिलीफ प्वाइंट बनाए
इन नंबरों पर करें संपर्क
चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यात्रा के दौरान कोई भी समस्या आने पर कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2559898, 2552627 या चारधाम यात्रा टोल फ्री नंबर 1364 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।
अब तक पंजीकरण की संख्या
धाम पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ 567183
बदरीनाथ 479084
यमुनोत्री 245144
गंगोत्री 286889
हेमकुंड साहिब 9856