फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: full Arrangements for health facilities on Yatra route

Chardham Yatra: यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम, 23 मेडिकल रिलीफ प्वाइंट बनाए

Thu, 20 Apr 2023 08:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Apr 2023 08:49 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Update: चारधाम यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जिले में पहले से 29 विशेषज्ञ डॉक्टर, 185 चिकित्सा अधिकारी तैनात हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023:  full Arrangements for health facilities on Yatra route
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर 23 मेडिकल रिलीफ प्वाइंट (एमआरपी) बनाए गए हैं। प्रत्येक एमआरपी में केयर टेस्टिंग डिवाइस होगी। जिसके माध्यम से 28 तरह की जांच की जाएगी। इसके अलावा दूसरे जिलों से यात्रा के लिए 130 डॉक्टर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जिले में पहले से 29 विशेषज्ञ डॉक्टर, 185 चिकित्सा अधिकारी तैनात हैं। यात्रा के लिए दूसरे जिलों से 16 विशेषज्ञ, 14 हड्डी रोग विशेषज्ञ, 100 डॉक्टरों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 89 पैरामेडिकल स्टाफ अन्य जिलों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस बार किसी भी यात्री को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra Mock Drill:  उत्तरकाशी में फटा बादल, बाढ़ में 12 श्रद्धालु लापता, कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

इन जगह पर होगी श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग

हरिद्वार में राही होटल, ऋषिकेश में आईएसबीटी, आरटीओ कार्यालय, गुरुद्वारा, उत्तरकाशी के बडकोट, हिना, जानकी चट्टी, केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग, बदरीनाथ मार्ग पर पांडुकेश्वर में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग की जाएगी।

इन यात्रा मार्गों पर एमआरपी की सुविधा

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 14 एमआरपी बनाए गए हैं जबकि बदरीनाथ मार्ग पर दो, यमुनोत्री में दो, ऋषिकेश बस स्टेशन पर एक, पौड़ी जिले में दो, टिहरी में एक, ब्यासी में एक मेडिकल रिलीफ प्वाइंट बनाया गया है। इसके अलावा पहली बार चारधाम यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को 30 सेकेंड के भीतर 72 तरह की जांच की सुविधा मिलेगी।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य सचिव

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार केदारनाथ यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए आज से रुद्रप्रयाग पहुंचेंगे। गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed