{"_id":"63f3b5389afe43042d0944e7","slug":"chardham-yatra-2023-portal-open-for-online-registration-of-tourist-2023-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण, इन चार तरीकों से करें रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज हैं जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण, इन चार तरीकों से करें रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज हैं जरूरी
Tue, 21 Feb 2023 08:59 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 Feb 2023 08:59 PM IST
सार
Chardham Yatra 2023 Update: पिछले साल चारधाम और हेमकुंड साहिब में कुल मिलाकर 46 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे। जबकि, इन स्थानों पर करीब पांच लाख वाहन पहुंचे थे। इस बार इनकी संख्या इससे अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है। फिलहाल तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने के बाद यहां के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।
विज्ञापन
चार तरह से करें पंजीकरण
इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए चार तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है जिसमें वेबसाइट, ऐप के माध्यम से, ऑन कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
Joshimath: बदरीनाथ हाईवे पर बढ़ रहा भू-धंसाव...दरारों के बाद अब पड़ा 10 फीट गहरा गड्ढा, देखकर हैरत में आए लोग
विज्ञापन
यहां करें पंजीकरण
- पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in
- व्हाट्सअप नंबर 8394833833
- टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये
- Tourist Care Uttarakhand Mobile App
ये दस्तावेज रखें पास
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- और सही मोबाइल नंबर
अभी तक 31 हजार यात्रियों ने कराया पंजीकरण
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बदरीनाथ व केदारनाथ के लिए 31 हजार यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है।चारधाम और हेमकुंड साहिब में आए थे 46 लाख श्रद्धालु
पिछले साल चारधाम और हेमकुंड साहिब में कुल मिलाकर 46 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे। जबकि, इन स्थानों पर करीब पांच लाख वाहन पहुंचे थे। इस बार इनकी संख्या इससे अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। वाहनों के लिए पुलिस ने पार्किंग का भी पिछले साल खासा इंतजाम किया था। सबसे ज्यादा पार्किंग का स्थान हरिद्वार में उपलब्ध था।