फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: pilgrims will not reached to kedarnath after 11 am from sonprayag

Kedarnath: खराब मौसम के चलते जगह-जगह रुके करीब आठ हजार यात्री, 11 बजे के बाद केदारनाथ नहीं भेजे गए श्रद्धालु

Wed, 10 May 2023 09:47 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 May 2023 09:47 PM IST
सार

kedarnath Yatra 2023 Update: सोनप्रयाग में सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 6 बजे से प्रशासन व पुलिस द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजदूगी में यात्रियों का पहला जत्था धाम के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: pilgrims will not reached to kedarnath after 11 am from sonprayag
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में दोपहर बाद खराब हो रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सोनप्रयाग से पूर्वाह्न 11 बजे बाद श्रद्धालुओं को धाम जाने से रोक दिया। सीतापुर से सोनप्रयाग तक लगभग साढ़े पांच हजार यात्री रोके गए हैं। इधर, गुप्तकाशी व फाटा में भी दो से ढाई हजार यात्री रुके हुए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सोनप्रयाग में सुबह पांच बजे ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह 6 बजे से प्रशासन व पुलिस द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट की मौजदूगी में यात्रियों का पहला जत्था धाम के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


सारा अली खान ने किए केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन, निहारी खूबसूरत वादियां
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा सबसे पहले मंगलवार को रुके छह हजार यात्रियों को धाम भेजा गया। इसके बाद अन्य यात्रियों ने प्रस्थान किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट अरुण राणा ने बताया कि सुबह 10.30 बजे ही लंबी लाइन खत्म हो गई थी। इसके बाद 11 बजे तक आठ-दस हजार यात्री भेजे गए।

भकुंड भैरव आदिगुरु शंकराचार्य के दर्शनों को भी उमड़ रही भीड़

केदारनाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालु बाबा केदार के साथ केदारपुरी के क्षेत्रपाल भगवान भकुंड भैरव के दर्शन भी कर रहे हैं। यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, केदारनाथ मंदिर के पीछे स्थित आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल के दर्शनों को भी प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भकुंड भैरव के पुजारी आनंद शुक्ला बताते हैं कि बाबा केदार के दर्शनों के साथ भगवान भैरवनाथ के दर्शन कर पुण्य प्राप्ति होती है।  

केदारनाथ में जगह-जगह पर जलाए जा रहे अलाव

केदारनाथ धाम में आए दिन हो रही बर्फबारी से तापमान माइनस में जा रहा है जिससे कड़ाके की ठंड हो रही है। ऐसे में यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं, पैदल मार्ग पर हिमखंड जोन पर यात्रियों की मदद के लिए सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed