सारा अली खान ने किए केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन, निहारी खूबसूरत वादियां

अमर उजाला

Wed, 10 May 2023

Image Credit : अमर उजाला
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान बीते दिनों उत्तराखंड आई हुई थीं। 
Image Credit : अमर उजाला
हाल ही में सारा ने केदारनाथ धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए थे।
Image Credit : अमर उजाला
सारा करीब पांच घंटे तक तुंगनाथ में रहीं। दोपहर के भोजन के बाद सारा चोपता चली गईं। 
Image Credit : अमर उजाला

खराब मौसम के कारण सारा चंद्रशिला तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन रास्ते से ही उन्होंने बर्फ से सराबोर वादियों की खूबसूरती को निहारा।

Image Credit : अमर उजाला

पर्यटक गाइड दिनेश बजवाल ने बताया कि सारा अली खान बीते 6 मई को तुंगनाथ पहुंचीं थीं। सारा चोपता से पैदल ही साढ़े तीन किमी की दूरी तय कर मंदिर पहुंचीं थीं। 

Image Credit : अमर उजाला
सारा ने तृतीय केदार के दर्शन किए और भगवान शिव की स्तुति की। इस दौरान वहां मौजूद पुजारियों ने उन्हें तिलक लगाया और प्रसाद भेंट किया। 
Image Credit : अमर उजाला
इसके बाद सात मई को सारा केदारनाथ गईं। जहां दो दिन तक बाबा केदार के सानिध्य में रहते हुए वह मंगलवार को वापस लौट गईं। 
Image Credit : अमर उजाला

Tajmahal; तप रहे पत्थर, हांफ रहे पर्यटक

अमर उजाला
Read Now