फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023 Kedarnath Badrinath gangotri Yamunotri dham all Update in Hindi

Chardham Yatra: केदारनाथ में भारी बर्फबारी, श्रीनगर- ऋषिकेश में रोके यात्री, बदरीनाथ में ठंड से साधु की मौत

Tue, 02 May 2023 09:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 May 2023 09:22 AM IST
सार

Chardham Yatra Update Today: तिलवाड़ा से फाटा तक करीब ढाई हजार, सीतापुर से सोनप्रयाग तक करीब छह हजार और गौरीकुंड में लगभग 500 यात्रियों को रोका गया था।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Kedarnath Badrinath gangotri Yamunotri dham all Update in Hindi
केदारनाथ धाम में डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ धाम में रुक-रुककर हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए रोके गए यात्रियों को प्रशासन ने आज रवाना करना शुरू कर दिया। सुबह साढ़े 10 बजे तक सोनप्रयाग से 9000 यात्री केदारनाथ के लिए रवाना हुए। दर्शन के बाद 2000 यात्री धाम से वापस लौटे। वहीं,  सोनप्रयाग में 4500 यात्री रुके हुए हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम में ठंड से साधु की मौत हो गई।

विज्ञापन

श्रीनगर और ऋषिकेश में यात्रियों को रोका

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते श्रीनगर और ऋषिकेश में यात्रियों को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि हालातों को देखते हुए बुधवार को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से रोकना होगा। 
विज्ञापन

डीजीपी ने परखीं यात्रा व्यवस्थाएं

केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने फाटा, सोनप्रयाग और गौरीकुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन मर्यादा के तहत नशा के कारोबार पर नकेल कसने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग से लगे थाना, चौकी के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित चेकिंग करने को कहा। पुलिस महानिदेशक ने गौरीकुंड में यात्रियों से बातचीत करते हुए व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने पुलिस बल को बाबा केदार के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: जौलीग्रांट हेलीपैड से शुरू हुई केदारनाथ के लिए हेली सेवा, 11 यात्रियों को लेकर भरी उड़ान

Chardham Yatra 2023 Kedarnath Badrinath gangotri Yamunotri dham all Update in Hindi
यमुनोत्री धाम जाते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

यमुनोत्री में बारिश से परेशानी

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में सुबह से ही बारिश हो जारी है। लेकिन मौसम की बेरुखी पर तीर्थयात्रियों की आस्था भारी पड़ रही है। बारिश के बीच पांच किमी की चढ़ाई चढ़ कर यात्री यमुनोत्री धाम पहुंच रहे हैं। 

बदरीनाथ धाम में ठंड से साधु की मौत

बदरीनाथ धाम में पड़ रही कड़ाके की ठंड से एक साधु की मौत हो गई। बदरीनाथ थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने कहा कि साकेत तिराहे के पास एक साधु की ठंड लगने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान कालिया (70) उर्फ बाबा लकड़नाथ, निवासी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेज दिया गया है। 

हृदयगति रुकने से टैक्सी ड्राइवर की मौत

बीते 29 अप्रैल को यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचे एक टैक्सी ड्राइवर की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान सराफत यामीन (48), निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में की है। थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयगति रुकना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed