{"_id":"641b2b4300fbd99dac0c469d","slug":"chardham-yatra-2023-irctc-will-book-tickets-for-kedarnath-heli-service-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2023: केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग करेगा IRCTC, अप्रैल से हो सकती है शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2023: केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग करेगा IRCTC, अप्रैल से हो सकती है शुरू
Thu, 23 Mar 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 23 Mar 2023 03:00 AM IST
सार
Kedarnath Heli Service Update: केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग में पारदर्शिता और कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया गया।
विज्ञापन
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
रेलवे की तर्ज पर अब आईआरसीटीसी से केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और आईआरसीटीसी के बीच पहली बार टिकट बुकिंग के लिए एमओयू हुआ है।
विज्ञापन
Kedarnath: केदारघाटी में जमी तीन फीट बर्फ, मौसम खुलते ही हिमखंडों को काटकर बनाया जा रहा रास्ता, तस्वीरें
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग में पारदर्शिता और कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग का जिम्मा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को दिया गया। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर और आईआरसीटीसी के महानिदेशक (आईटी) सुनील कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की ओर से यूकाडा के अधिकारियों को टिकट बुकिंग के लिए तैयार किए गए सिस्टम का प्रस्तुतिकरण दिया गया। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि 31 मार्च तक ऑनलाइन बुकिंग के लिए तैयार किए गए प्लेटफार्म का ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। यूकाडा ने अप्रैल के पहले सप्ताह से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू करने की बात कही है।
गुप्तकाशी से हेली सेवा संचालन के लिए आज खुलेंगे टेंडर
चारधाम यात्रा में रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिए टेंडर आज खुलेंगे। गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए तीन कंपनियों ने आवेदन किया है। बता दें कि सिरसी और फाटा से हेली सेवा के लिए चार कंपनियों को कार्य आवंटन हो गया है। इसमें फाटा से पवन हंस, कैट्रल एविएशन, सिरसी से हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालन की जाएगी।