फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: केदारघाटी में जमी तीन फीट बर्फ, मौसम खुलते ही हिमखंडों को काटकर बनाया जा रहा रास्ता, तस्वीरें

Wed, 22 Mar 2023 08:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Mar 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath dham yatra 2023 Heavy Snow Cutting work continue after weather Clear See Photos
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में मौसम में सुधार होते ही गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ सफाई का काम फिर से शुरू हो गया है। यहां पैदल मार्ग पर तीन फीट से अधिक बर्फ है जिसे साफ करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।



Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री धाम में बारिश, बर्फबारी के आसार

बुधवार को सुबह से मजदूरों ने लिनचोली से बेस कैंप तक बर्फ साफ करने का काम शुरू किया। इस वर्ष केदारनाथ की यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होगी। जिसके चलते 20 फरवरी से रामबाड़ा से केदारनाथ के लिए बर्फ सफाई का काम शुरू किया गया था। बीते 15 मार्च तक केदारनाथ तक बर्फ काटकर आवाजाही के लिए रास्ता खोल दिया गया था लेकिन बीते छह दिनों से लगातार बर्फबारी हुई और फिर नई बर्फ जम गई।

Kedarnath dham yatra 2023 Heavy Snow Cutting work continue after weather Clear See Photos
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

डीडीएम (जिला आपदा प्रबंधन) के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि लिनचोली से केदारनाथ तक तीन फीट तक नई बर्फ जमी है। पैदल मार्ग पर जहां पूर्व में बर्फ हटाई गई थी वहां पुन: बर्फ जम गई है। उन्होंने बताया कि हिमखंड जोन पर रास्ते को और अधिक चौड़ा किया जाएगा।

Kedarnath dham yatra 2023 Heavy Snow Cutting work continue after weather Clear See Photos
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

यात्रा के दौरान इन स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग की जा सकती है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों से पत्थर आदि सीधे रास्ते में न गिरे। उन्होंने बताया कि मौसम ठीक रहा तो बृहस्पतिवार से केदारनाथ हेलीपैड सहित अन्य स्थानों से बर्फ हटाई जाएगी। इधर, जल संस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि मौसम में सुधार होते ही पैदल मार्ग पर पेयजल लाइन के काम को पुन: शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath dham yatra 2023 Heavy Snow Cutting work continue after weather Clear See Photos
केदारनाथ - फोटो : एएनआई

गौरीकुंड-केदारनाथ 16 किमी पैदल मार्ग पर टीएफ चट्टी, हथनी गदेरा, भैरव गदेरा, कुवेर गदेरा सहित छह हिमखंड जोन है। यहां पर शीतकाल में हुई बर्फबारी से 25 से 45 फीट तक ऊंचाई व 20 से 35 फीट लंबाई में हिमखंड फैले हैं। 

विज्ञापन
Kedarnath dham yatra 2023 Heavy Snow Cutting work continue after weather Clear See Photos
केदारनाथ पैदल मार्ग से हिमखंड काटकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला

हिमखंडों को बीच से काटकर पैदल मार्ग पर आवाजाही की गई है। इन दिनों क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से इन स्थानों पर ऊपरी क्षेत्रों में जमा हो रही नई बर्फ के कारण नीचे दबी पुरानी बर्फ तेजी से खिसकर रास्ते पर आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed