फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2023 Food rates fixed in Kedarnath breakfast will be available for Rs 200 Uttarakhand news

Kedarnath Yatra 2023: धाम में भोजन की दरें निर्धारित, 200 रुपये में मिलेगा नाश्ता, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Fri, 14 Apr 2023 03:07 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Apr 2023 03:07 PM IST
सार

केदारनाथ में यात्रियों को प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल भी परोसी जाएगी। जीएमवीएन द्वारा नंदी और स्वर्गारोहिणी कॉम्पलेक्स के साथ ही ध्यान गुफा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham yatra 2023 Food rates fixed in Kedarnath breakfast will be available for Rs 200 Uttarakhand news
केदारनाथ कपाट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ में यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्राकाल के लिए जीएमवीएन ने केदारनाथ में भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी है।

विज्ञापन


इस बार बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले यात्रियों को सुबह के नाश्ते के लिए 200 रुपये और दोपहर और रात के खाने के लिए 250-250 रुपये भुगतान करने होंगे। जीएमवीएन द्वारा नंदी और स्वर्गारोहिणी कॉम्पलेक्स के साथ ही ध्यान गुफा का संचालन किया जाएगा। केदारनाथ में यात्रियों को प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल भी परोसी जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chardham yatra: सुविधा...हेली सेवा की बुकिंग के हिसाब से यात्रा पंजीकरण तिथि में संशोधन कर सकेंगे तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही चाय, कॉफी, दूध भी मिलेगा। इसके अलावा तंदूरी रोटी, सूजी, मूंग के हलवे के साथ ही झंगोरे की खीर भी होगी। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर धाम व पड़ावों पर स्टॉफ की तैनाती कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed