Chardham Yatra 2023: मुख्यमंत्री धामी ने कहा- पिछली यात्रा ऐतिहासिक रही, इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ेगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। हमें यात्रियों को सुरक्षा भी देनी है और उनकी सुविधाओं का प्रबंधन भी करना है। कहा कि पिछले साल गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और यमुनोत्री की यात्रा ऐतिहासिक रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले वर्ष चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रही। इस बार भी यात्रा रिकार्ड तोड़ होगी। सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तरह के इंतजाम करेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैंमुख्यमंत्री शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और यमुनोत्री की यात्रा ऐतिहासिक रही।
यात्रा दो साल बाद शुरू हुई थी। तब कुछ चुनौतियां थीं। कुछ काम होने थे। हमने इन्हें पूरा करने के लिए काफी प्रयास किए। तब पूरे देश से चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु आए। इस साल की यात्रा के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो।
ये भी पढ़ें...Joshimath Crisis: जोशीमठ आपदा से होटल, होम-स्टे कारोबार हाशिये पर, 75 फीसदी बुकिंग हुई रद्द, ऐसे हैं हालात
उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में हम काम कर रहे हैं। हमें यात्रियों को सुरक्षा भी देनी है और उनकी सुविधाओं का प्रबंधन भी करना है। सीएम ने कहा कि भगवान बदरीनाथ के आशीर्वाद से इस साल भी चारधाम यात्रा पर रिकार्ड तोड़ यात्री आएंगे।