Chardham yatra 2023: केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन, गुप्तकाशी से धाम के लिए खोले गए टेंडर
Chardham yatra 2023: गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदार्नाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों का टेंडर के माध्यम से चयन किया जाता है। अब तक यूकाडा ने छह रूटों पर आवंटन कर दिया है। शेष तीन रूटों के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन कर दिया है। बृहस्पतिवार को गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर खोले गए हैं जबकि तीन रूटों पर दोबारा टेंडर होंगे।
चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदार्नाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों का टेंडर के माध्यम से चयन किया जाता है। अब तक यूकाडा ने छह रूटों पर आवंटन कर दिया है। शेष तीन रूटों के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: एक अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़ें गाइडलाइन
यूकाडा के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच हेली सेवा संचालन के लिए टेंडर खुल गए हैं। जिसमें तकनीकी और वित्तीय आंकलन करने के बाद कंपनियों को काम दिया जाएगा।