{"_id":"6470af73c9768b7746029e15","slug":"chardham-yatra-2023-18-year-old-boy-from-mumbai-died-to-brain-hemorrhage-during-gangotri-dham-yatra-2023-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए मुंबई के 18 वर्षीय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए मुंबई के 18 वर्षीय युवक की मौत, ब्रेन हेमरेज बताई जा रही वजह
Fri, 26 May 2023 06:43 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 May 2023 06:43 PM IST
सार
कोपांग के पास मंथन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे पीएचसी हर्षिल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए एक 18 साल के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि मंथन कासट(18) पुत्र मनोज कासट निवासी नवरचना सोसायटी मुंबई अपने माता-पिता और भाई समेत 20 सदस्यों के साथ गंगोत्री धाम की यात्रा पर आया था।
विज्ञापन
धाम से लौटते हुए कोपांग के पास मंथन की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसके बाद परिजन उसे कोपांग आईटीबीपी चौकी के अस्पताल में ले गए। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी हर्षिल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, चार महिलाओं समेत पांच की मौत
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिष्ट ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार युवक की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है। युवक पहले से ही बीमार रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।