फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: 10 lakh devotees have registered and will get token to visit only after verification

ChardhamYatra 2023: 10 लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, सत्यापन के बाद ही मिलेगा दर्शन करने का टोकन

Tue, 04 Apr 2023 01:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 01:07 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Registration:  यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने तैयारी पूरी ली है। यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: 10 lakh devotees have registered and will get token to visit only after verification
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण सत्यापन के बाद ही दर्शन करने का टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा। अब तक यात्रा के लिए लगभग 10 लाख श्रद्धालु अपना पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: यात्रा में सख्ती से लागू होगी कोविड गाइडलाइन, जांच और टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है। इस बार चारों धाम में दर्शन के लिए कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू की जा रही है। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शन के समय का स्लॉट दिया जाएगा

पंजीकरण के आधार पर श्रद्धालुओं का दर्शन करने के समय का स्लॉट दिया जाएगा। धामों में जाने से पहले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। केदारनाथ धाम के पंजीकृत श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में होगा। जबकि बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, गंगोत्री के लिए हिना व यमुनोत्री के लिए बड़कोट में सत्यापन किया जाएगा।

इसके बाद ही दर्शन के लिए टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ व गंगोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं को धामों में टोकन मिलेगा। जबकि यमुनोत्री के लिए श्रद्धालुओं को जानकी चट्टी में टोकन प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed