फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2023: Covid guidelines will be strictly implemented in Yatra

Chardham Yatra 2023: यात्रा में सख्ती से लागू होगी कोविड गाइडलाइन, जांच और टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश

Mon, 03 Apr 2023 09:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य में कोविड जांच व टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023: Covid guidelines will be strictly implemented in Yatra
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री धनसिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने से 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में संक्रमण रोकने के लिए सरकार की चुनौती बढ़ सकती है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यात्रा के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने की बात कही है।

विज्ञापन


Chardham Yatra: वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए समय पर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 15 अप्रैल से पहले चारधाम यात्रा मार्गों पर डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य में कोविड जांच व टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशक को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले सभी चिकित्सा इकाईयों व अस्थायी मेडिकल रिलीव प्वॉइंटों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाए।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्र, निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. भारती राणा, डॉ. मीतू शाह, संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. एमके पंत, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. भागीरथी जंगपांगी, निदेशक गढ़वाल मंडल स्वास्थ्य डॉ. विरेंद्र बनकोटी, डॉ. विजय जुयाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed