फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, policemen suspended for indecency with passengers in Barkot Uttarakashi

चारधाम यात्रा 2022: उत्तरकाशी में यात्रियों के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, निलंबित

Sat, 07 May 2022 03:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 May 2022 03:39 PM IST
सार

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्ध है। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, policemen suspended for indecency with passengers in Barkot Uttarakashi
yamunotri

विस्तार

बड़कोट में यात्रियों के साथ अभद्रता करना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन


उत्तरकाशी के बड़कोट में पुलिसकर्मी द्वारा यात्रियों को परेशान किये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो का पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संज्ञान लिया। उन्होंने उपरोक्त प्रकरण की जांच कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया था।
विज्ञापन


जांच में पुलिस कर्मी थाना बड़कोट मामले में दोषी मिलने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस कटिबद्ध है।चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस 'अतिथि देवो भवः' की थीम पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..हरिद्वार: गुप्तांग नोच कर 22 साल के युवक की हत्या, सड़क किनारे पड़े शव की हालत देखकर सहम गए लोग

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रदालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed