{"_id":"627f65d732ae19696f7427e8","slug":"chardham-yatra-2022-madhya-pradesh-devotees-bus-brakes-failed-in-rishikesh-badrinath-highway-ten-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के ब्रेक फेल: चारधाम यात्रा से लौट रहे मध्यप्रदेश के 30 तीर्थयात्रियों से भरा वाहन पहाड़ से टकराया, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के ब्रेक फेल: चारधाम यात्रा से लौट रहे मध्यप्रदेश के 30 तीर्थयात्रियों से भरा वाहन पहाड़ से टकराया, 10 घायल
Sat, 14 May 2022 02:02 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 14 May 2022 02:02 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के 30 तीर्थयात्रियों से भरी श्रद्धालुओं की बस शनिवार को ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। दुर्घटना में दस श्रद्धालु घालय हो गए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के यात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा से लौट रही एक बस के कौड़ियाला के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए, लेकिन चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए रफ्तार कम होते ही बस को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया। पहाड़ से बस टकराने के चलते दस यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
ब्यासी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के चारधाम यात्रियों को लेकर एक बस ऋषिकेश की ओर लौट रही थी। बस में 30 तीर्थयात्री सवार थे। कौड़ियाला के पास गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। चालक मोड आने से पहले बस को पहाड़ की तरफ ले गया, जिससे बस पहाड़ से टकराकर रुक गई, लेकिन अचानक टक्कर लगने से बस में सवार दस तीर्थयात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों की पहचान सावित्री (55) पत्नी रामरतन, जिला देवास, रामीबाई (53) पत्नी अमर सिंह, जिला देवास, अरविंद (62) पुत्र सुखराम निवासी जिला, इंदौर, उमेश ठाकुर (50) पुत्र चतर सिंह निवासी इंदौर, सरोज ठाकुर (40) पत्नी नटवर सिंह चौहान, जिला इंदौर, कलाबाई (50) पत्नी अरविंद, जिला इंदौर, देवीलाल (65) पुत्र रामलाल, रतलाम, सागर (50) पत्नी मोहन, जिला इंदौर, ललिताबीर (60) पुत्र दिलीप सिंह, जिला इंदौर, धर्मेंद्र (25) पुत्र भागीरथी लोहार, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....जिंदगी और मौत की जंग: टिहरी झील की रेतीली दलदल में फंसा शख्स, बचाने के लिए जद्दोजहद, हेलीकॉप्टर की ली जाएगी मदद
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया। अन्य यात्रियों को भी ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की गई। चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि सभी प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत सामान्य है।