फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2022, Chief secretary strict on power failure in Kedarnath, executive engineer suspended

चारधाम यात्रा 2022: केदारनाथ में बिजली गुल होने का मामला गरमाया, यूपीसीएल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर निलंबित

Sun, 08 May 2022 05:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 08 May 2022 05:50 AM IST
सार

उत्तरकाशी के बड़कोट में चारधाम यात्रियों से बदसलूूकी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल संज्ञान में आते ही मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं केदारनाथ धाम में बिजली कटौती होने पर अधिशासी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) पर गाज गिरी। 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Chief secretary strict on power failure in Kedarnath, executive engineer suspended
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 चारों धाम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावों के बीच घंटों बिजली कटौती का मामला गरमा गया है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने मामले का संज्ञान लेते हुए सचिव ऊर्जा और यूसीपीएल एमडी पर नाराजगी जताई। उनके निर्देश पर यूपीसीएल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर(ईई) को निलंबित कर दिया गया है। आदेश के बाद यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने केदारनाथ का दौरा किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, सरकार पहले से ही दावा कर रही है कि चारों धाम में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से एक दिन पहले कई घंटे अंधेरा छाया रहा। कपाट खुलने के दिन फिर बिजली कटौती होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मामला मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु के संज्ञान में आया। उन्होंने सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम और यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार पर नाराजगी जताते हुए केदारनाथ में तैनात यूपीसीएल के ईई दशरथ चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनकी जगह ईई मनोज कुमार को केदारनाथ की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही यूपीसीएल के एमडी को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर निरीक्षण करें ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों धाम में विद्युत आपूर्ति पूरे समय सुचारू रहे: कुमार

आदेश के तहत शनिवार को ही यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने यहां निरीक्षण किया और सभी मातहतों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निश्चिततौर पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देना यूपीसीएल के हर अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है। जहां भी परेशानी है, उसे तत्काल दूर किया जाएगा। अमर उजाला से बातचीत में यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि करीब 130 किलोमीटर की लंबी बिजली लाइन है, जो कि पहाड़ और जंगलों के बीच से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि चारों धाम में विद्युत आपूर्ति पूरे समय सुचारू रहे।

ये भी पढ़ें...आज होगा भक्त और भगवान का मिलन: बदरीनाथ में अखंड ज्योति के दर्शनों के लिए पहले दिन 25 हजार भक्तों के पहुंचने की उम्मीद

चारधाम यात्रियों से बदसलूकी पर पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तरकाशी के बड़कोट में चारधाम यात्रियों से बदसलूूकी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल संज्ञान में आते ही मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बड़कोट थाने में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी अंकुर चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीजीपी ने एसपी उत्तरकाशी को मामले की जांच के आदेश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ अराजक व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed