{"_id":"622b5df88f9523326441b4a3","slug":"chardham-yatra-2022-after-election-now-administration-is-preparing-for-chardham-yatra-team-will-go-to-badrinath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra 2022: चुनाव के बाद अब चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, नुकसान का जायजा लेने बदरीनाथ जाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra 2022: चुनाव के बाद अब चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, नुकसान का जायजा लेने बदरीनाथ जाएगी टीम
Fri, 11 Mar 2022 08:05 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:05 PM IST
सार
बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई है। हनुमानचट्टी से माणा गांव तक बदरीनाथ हाईवे पर पांच हिमखंड आए हैं, जिन्हें बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी हटाने में लगी हैं। ताकि यात्रा के शुरू होने पर दिक्कतों का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन
गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव निपटाने के बाद अब चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। बदरीनाथ यात्रा पड़ावों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए संबंधित विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने नगर पालिका और नगर पंचायतों को यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर महिला शौचालय की सुविधा देने के निर्देश भी दिए हैं। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा आठ मई से शुरू होगी, जिसे लेकर यात्रा पड़ावों पर अभी से चहल-पहल होनी शुरू हो गई है। दो वर्ष तक कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा प्रभावित रही, लेकिन इस बार चारधाम यात्रा के बेहतर चलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई लेकिन अभी भी बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के कारण मास्टर प्लान का कार्य आधा-अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बर्फबारी से नुकसान का जायजा लेने जाएगी टीम
लिहाजा प्रशासन को निर्माण कार्यों के साथ यात्रा का संचालन करना चुनौती भरा बना रहेगा। बदरीनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव चमोली और पीपलकोटी में महिला शौचालय की दिक्कत है। इन जगहों पर पेयजल की भी दिक्कत बनी रहती है। पीपलकोटी और जोशीमठ में स्वास्थ्य सुविधाएं भी बदहाल हैं। यहां सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी बनी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भारत-चीन और नेपाल सीमा से लगे गुंजी में लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा, 45 लाख रुपये किए जाएंगे खर्च
इस बार बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई है। हनुमानचट्टी से माणा गांव तक बदरीनाथ हाईवे पर पांच हिमखंड आए हैं, जिन्हें बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी हटाने में लगी हैं। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में बिजली और पेयजल लाइनों को भी भारी क्षति पहुंचने की संभावना है, जिसके निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन संबंधित अधिकारियों की टीम जल्द ही बदरीनाथ धाम भेजेगा। हालांकि अभी रड़ांग बैंड से आगे बदरीनाथ हाईवे बर्फ से ढका हुआ है।
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा की तैयारियों को लेकर कुछ दिन पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी, जिसमें अधिकारियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए व्यवस्था जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। बदरीनाथ धाम तक हाईवे सुचारु होने के बाद वहां संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम भेजी जाएगी। चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जाएंगी। - हिमांशु खुराना, डीएम, चमोली।