फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021 starts from today: 19 thousand epass rules today

चारधाम यात्रा: पहले दिन बने 19 हजार ई-पास, ग्रीन कार्ड न होने पर 17 वाहन लौटाए

Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Sep 2021 11:50 PM IST
सार

चारधाम केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट को खुले हुए चार माह का समय बीत चुका है। लेकिन कोरोना सक्रंमण के कारण यात्रा शुरू करने का मामला हाईकोर्ट के अधीन चल रहा था।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021 starts from today: 19 thousand epass rules today
तीर्थ यात्रियों में उत्साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शनिवार को शुरू हो गई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थ यात्रियों में भारी उत्साह है। पहले ही दिन चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से 19 हजार से ज्यादा ई-पास जारी किए गए। जबकि बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर में चार सौ यात्रियों ने दर्शन किए। 

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: यात्रा के लिए तैयार नहीं हैं राजमार्ग, कहीं-कहीं हाईवे की हालत बेहद खतरनाक
विज्ञापन


तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह
चारधाम के कपाट खुलने के लगभग चार महीने बाद यात्रा को संचालित किया गया। हाईकोर्ट की ओर से चारधाम यात्रा पर रोक हटाने के बाद सरकार ने शनिवार से कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन कर यात्रा को शुरू किया है। चारधाम के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा शुरू: पहले दिन धामों में पहुंचे इतने भक्त, विधिविधान के साथ खुले हेमकुंड साहिब के कपाट
 

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले दिन देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की ओर से अलग-अलग तारीख के 19491 ई-पास जारी किए गए। नवरात्रों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। लेकिन देवस्थानम बोर्ड की ओर से चारधामों में प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित संख्या के आधार पर ई-पास जारी किए जाएंगे। 

 

देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि चारधाम यात्रा के पहले दिन 19 हजार से अधिक ई-पास जारी किए गए हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए चारधामों में सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई है। यात्रा के लिए अभी 15 अक्तूबर तक पंजीकरण को खोला गया है। 

हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों पर यात्रा को संचालित किया जाएगा

चारधामों की यात्रा शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों पर यात्रा को संचालित किया जाएगा। सरकार ने एसओपी जारी कर दी है। कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से यात्रा संचालित की जाएगी।

-सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री


बदरीनाथ और केदारनाथ में 400 से अधिक यात्रियों ने किए दर्शन
चारधाम यात्रा के पहले दिन बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर में 400 से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुताबिक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में स्थानीय लोगों ने दर्शन किए। 

पहले दिन जारी ई-पास
धाम        - ई-पास की संख्या
बदरीनाथ  -    4830
केदारनाथ  -    10010
गंगोत्री       -   2375
यमुनोत्री    -    2276
..................................
कुल-           19491

दूसरे राज्यों से बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री की यात्रा पर जा रहे 17 वाहनों को ऋषिकेश के भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट से वापस लैटा दिया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के नंबर की तीन बसें, छह टेपो ट्रैवल, आठ मैक्सी चालकों के पास चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए ग्रीनकार्ड नहीं था। इन वाहनों को भद्रकाली और ब्रह्मपुरी से वापस भेज दिया। उन्होंने बताया कि यदि वह वाहन चालक आवेदन करते हैं तो रविवार को उनका ग्रीन कार्ड बनाया जाएगा।  

ग्रीन कार्ड भी बनेगा, ट्रिप कार्ड भी बनेगा
ऋषिकेश में परिवहन व्यावसायियों के साथ एआरटीओ कार्यालय में आयोजित आरटीओ (प्रशासन) दिनेश चंद्र पठोई ने कहा कि वाहन मालिकों को अपने वाहन को चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित करने के लिए वाहन का ग्रीन कार्ड बनवाना होगा। यह कार्ड 30 नवंबर तक मान्य होगा।

 

हर बार चक्कर मारने के लिए ट्रिप कार्ड बनवाना होगा। ट्रिप कार्ड बनवाने के लिए वाहन स्वामी को वाहन में यात्रा करने वाले यात्रियों का पंजीकरण देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर करना होगा। उसके बाद वहां से जो आईडी नंबर मिलेगा उसी आधार ट्रिप कार्ड बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed