फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chardham Yatra 2021: Reading of Vedas stopped in Badrinath Dham For six months before doors closing

चारधाम यात्रा 2021: बदरीनाथ धाम में छह महीने के लिए वेद ऋचाओं का वाचन बंद,  20 को बंद होंगे कपाट

Thu, 18 Nov 2021 08:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Nov 2021 08:18 PM IST
सार

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को धार्मिक परंपरा के अनुसार खडग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Reading of Vedas stopped in Badrinath Dham For six months before doors closing
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बृहस्पतिवार को भगवान बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा के बाद शीतकाल में वेद ऋचाओं का पाठ बंद हो गया। वेद उपनिषदों को सम्मानपूर्वक मंदिर संरक्षण में रखा गया। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि वेद मंत्रों की ऋचाओं की प्राचीन आठ शैलियां हैं।

विज्ञापन


वेद मंत्रों की प्राचीन शैली में ही आज भी बदरीनाथ धाम में वेद पाठ होते हैं। प्रतिदिन भगवान बदरीनाथ को वेद मंत्रों का एक अध्याय अर्पित किया जाता है। ग्रीष्मकाल में छह माह तक धाम में इन अध्यायों को पांच बार पढ़ने की परंपरा है। यह परंपरा आदि गुरु शंकराचार्य ने शुरू की थी। 
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम: आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, भगवान को अन्नकूट का लगाया भोग
विज्ञापन
विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को धार्मिक परंपरा के अनुसार खडग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया। 19 नवंबर को माता लक्ष्मी का आह्वान और कढ़ाई भोग का आयोजन किया जाएगा और 20 को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।


चारधाम यात्रा 2021: महाभिषेक पूजा के बाद बदरीनाथ धाम में गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद

इस मौके पर रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, देवस्थानम बोर्ड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, सुनील तिवारी, दफेदार कृपाल सनवाल के साथ ही कई तीर्थयात्री मौजूद थे। 

कमलेश्वर महादेव मंदिर: निसंतान दंपतियों ने रात भर दीए को हाथ में रखकर की तपस्या, हर साल देशभर से आते हैं शादीशुदा जोड़े, तस्वीरें

1479 तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन 
बृहस्पतिवार को 1479 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 185848 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed