फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslide near Lingdi village affected power line

Chamoli News: लिंगड़ी गांव के पास भूस्खलन की जद में बिजली की लाइन

Tue, 06 Oct 2026 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 06 Oct 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Landslide near Lingdi village affected power line
संक्षिप्त खबरें--
विज्ञापन

फोटो-
लिंगड़ी गांव के पास 33 बिजली की लाइन भूस्खलन की जद में
देवाल। पिंडर नदी के कटाव के कारण लिंगड़ी ग्राम पंचायत के पास 33 केवी बिजली की लाइन और चार बिजली के पोल भूस्खलन की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र बिजली की लाइन और पोल को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो सकती है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना कई बार ऊर्जा निगम को भी दी, अगर समय रहते बिजली के पोल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो इस क्षेत्र के ऊणीबगण, कफलखेत, कोटेड़ा, नलधूरा, खेता, मेलखेत, हरमल, मानमती, चोटिंग, तोरती, तेलियापाटा, भौरियाबगण, बूस्तरा, धार, सौरीगाड़ आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन

लिंगड़ी के कमल भंडारी ने बताया कि यहां पिंडर नदी के कटाव से 33 केवी की बड़ी लाइन के पोल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। ऊर्जा निगम के जेई देवेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर चार पोल भूस्खलन की जद में है। एक सप्ताह के अंतर्गत बिजली के पोल व लाइन को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णा गांव में बहुउद्देशीय भवन बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
देवाल। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायत पूर्णा में बहुउद्देशीय भवन बनाने की मांग की। सीएम, जिलाधिकारी व निदेशक समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को भेजे पत्र में ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, पूर्णा गांव की प्रधान सीमा देवी, कनिष्ठ उपप्रमुख पिंकी देवी, वन पंचायत सरपंच गोविंद सोनी ने बताया कि पूर्णा गांव का बहुउद्देशीय भवन निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है, बावजूद भवन नहीं बना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article