फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Online Booking Starts for Kedarnath Heli Service From Today

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ हेली सेवा के लिए शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, पहले दिन बिके 147 टिकट, यहां करें आवेदन

Tue, 28 Sep 2021 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Sep 2021 09:42 PM IST
सार

Kedarnath Heli Service: यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया का कहना है कि 28 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी और एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Online Booking Starts for  Kedarnath Heli Service From Today
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से तीर्थ यात्रा पर आने वालों में टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला है। पहले ही दिन 540 यात्रियों के लिए 147 टिकट बिक गए। एक अक्तूबर से हेली सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: ई-पास पंजीकरण का सरलीकरण करेगी सरकार, तीर्थयात्रियों को मिल सकती है छूट
विज्ञापन


सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू करने के बाद हेली सेवाएं शुरू करने की पहल की है। इसके तहत मंगलवार से ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो गई। पहले ही दिन हेली सर्विस वेबसाइट पर काफी लोगों ने जानकारी हासिल की। 540 यात्रियों के लिए 147 टिकट खरीदे गए। यूकाडा की सीईओ स्वाति भदौरिया ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी खबर: उत्तराखंड में सात अक्तूबर से सात शहरों की हेलीकॉप्टर से करें हवाई यात्रा

गुप्तकाशी से सबसे महंगा टिकट
केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से शुरू होने जा रही है। इनमें गुप्तकाशी से केदारनाथ की यात्रा सबसे ज्यादा महंगी है। गुप्तकाशी से केदारनाथ का आने-जाने का टिकट 7750 रुपये और केवल एक ओर का टिकट 3875 रुपये का है। फाटा से केदारनाथ तक आने-जाने का किराया 4720 रुपये और एक तरफ का किराया 2360 रुपये है। जबकि सिरसी से केदारनाथ का दोनों ओर का किराया 4680 रुपये और एक ओर का किराया 2340 रुपये रखा गया है। 

इस वेबसाइट पर करें टिकट बुक - https://heliservices.uk.gov.in/

समस्या का हुआ समाधान, हाथोंहाथ बने पास

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड ने अब मैन्युअली ई-पास जारी करने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को बोर्ड ने करीब 150 तीर्थयात्रियों को पास जारी किए। जिस पर तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। 

पहले धाम यमुनोत्री में बड़ी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को ई-पास और देवस्थानम बोर्ड के पास आदि नियमों के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यहां चारों धामों में सबसे कम 400 तीर्थयात्रियों के दर्शन की अनुमति होने और इसके सापेक्ष ज्यादा तीर्थयात्रियों के पहुंचने और सर्वर के काम नहीं करने की वजह से ई-पास नहीं बनने से यात्रियों को दुबाटा में रोका जा रहा था। जिससे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

अमर उजाला ने तीर्थयात्रियों की समस्याओं को प्रमुख से प्रकाशित किया, तो मंगलवार को देवस्थानम बोर्ड ने यात्रियों को मैन्युअली ई-पास जारी करने शुरू कर दिए। बोर्ड ने करीब 150 यात्रियों को मैन्युअली ई-पास जारी किया। धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी तक 224 यात्री पहुंचे, जिनमें से 74 तीर्थयात्रियों का ई-पास बना हुआ था। ई-पास जारी करने में लगे जयप्रकाश सेमवाल ने बताया कि अभी फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। यहां पर तीर्थयात्रियों को नहीं रोका जा रहा है। एसओपी का अनुपालन कर उन्हें यमुनोत्री की ओर जाने दिया जा रहा है। 

बिना ई-पास के पांडुकेश्वर में रोके 400 यात्री
बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर कड़े नियम यात्रियों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। मंगलवार को पांडुकेश्वर में पुलिस ने ई-पास नहीं होने पर करीब 400 लोगों को रोक दिया। यात्री आगे जाने के लिए पुलिस से गुहार लगाते रहे। मंगलवार को बदरीनाथ यात्रा के लिए कर्नाटक, उड़ीसा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए हुए करीब 400 लोगों के पास ई-पास नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने उनको रोक दिया। गोविंदघाट पुलिस थाने के एसओ बृजमोहन राणा ने बताया कि ई-पास वाले किसी भी यात्री को रोका नहीं जा रहा है, जिनके पास ई-पास नहीं है उनका अगले दिन पंजीकरण संख्या में आगे जाने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed