फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chardham yatra 2021: movement of devotees increased in Yamunotridham for the last two days, the faces of the businessmen blossomed

चारधाम यात्रा: यमुनोत्रीधाम में पिछले दो दिन से बढ़ी श्रद्धालुओं की आवाजाही, व्यवसायियों के चेहरे खिले

Fri, 24 Sep 2021 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Sep 2021 03:43 PM IST
सार

यमुनोत्रीधाम की ओर श्रद्वालु जय-जय यमुना मैया के जयकारों से साथ बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से श्रद्वालुओं की आवाजाही में बढ़ोत्तरी के चलते यात्रा से जुडे़ लोगों के चेहरों पर धीरे-धीरे रौनक लौटती दिख रही है।

विज्ञापन
chardham yatra 2021: movement of devotees increased in Yamunotridham for the last two days, the faces of the businessmen blossomed
उत्तराखंड चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा को लेकर अब श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। जिससे यात्रा से जुड़े व्यवसायियों के चेहरों पर रौनक लौट रही है। यमुनोत्री घाटी में शुक्रवार की सुबह से बारिश थमी हुई है। धाम के अंतिम प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी पुलिस चौकी के पास एसओपी की प्रक्रिया का पालन कर यात्रियों को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


श्रद्वालुओं की आवाजाही में बढ़ोत्तरी
यमुनोत्रीधाम की ओर श्रद्वालु जय-जय यमुना मैया के जयकारों से साथ बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से श्रद्वालुओं की आवाजाही में बढ़ोत्तरी के चलते यात्रा से जुडे़ लोगों के चेहरों पर धीरे-धीरे रौनक लौटती दिख रही है।
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे ही 400 यात्रियों का आंकड़ा पूरा हो गया। कई यात्रियों ने पुलिस प्रशासन से यमुनोत्री जाने की गुहार लगाई। वहीं कई ने 400 यात्री की संख्या सीमित करने वाले सरकारी फरमान पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: बदरीनाथ में बारिश के बाद तड़के चोटियों पर हुई बर्फबारी, यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध


ऋषिकेश से 246 यात्री चारधाम हुए रवाना
वहीं गुरुवार को 246 यात्रियों को लेकर टीजीएमओ (टिहरी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन) की चार बसें चारधाम रवाना हुई। चार बसों से 146 यात्री चारधाम को रवाना हुए। वहीं हरिद्वार से बदरीनाथ जाने वाली विश्वनाथ की दो बसों से 40 सवारी रवाना हुए। हरिद्वार से गौरीकुंड जाने वाली बस से भी 20 सवारी रवाना हुए। टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने की औपचारिकता ज्यादा और यात्रियों को तय समय पर दर्शन करने की तारीख न  मिलने पर यात्रियों कम संख्या में आ रहे हैं। 

वहीं ऋषिकेश से बदरीनाथ जाने वाली रोडवेज की बस में 21 सवारी रवाना हुए। सोनप्रयाग जाने वाली बस में भी 19 यात्री केदारनाथ के लिए  रवाना हुए। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में बदरीनाथ मार्ग पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। ऋषिकेश से 275 सिख यात्रियों का दल हेमकुंड साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश के प्रबंधक सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि अब यात्रियों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed