फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2021: Gangotri Dham Doors open today 15 may

चारधाम 2021 : पावन वेला में खुले गंगोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ने कराई पहली पूजा

Sat, 15 May 2021 08:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 May 2021 08:21 AM IST
सार

इससे पहले शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए। हालांकि इस बार कोरोना महामारी की वजह से आम श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए नहीं आ पाएंगे। वहीं सरकार इन धामों के ऑन लाइन दर्शन करवाने की बात भी कर रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2021: Gangotri Dham Doors open today 15 may
गंगोत्री धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया के मिथुन लग्न की शुभ बेला पर शनिवार को आज प्रात: 7.31 बजे पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए खोल दिए गए। कोरोना महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार बिना श्रद्धालुओं के कपाट खोले गए। कपाटोद्घाटन पर पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा भेंट स्वरूप भेजी गई 1101-1101 रुपये की धनराशि के साथ हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार को शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से मां गंगा की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया था। डोली यात्रा भैरोंघाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के पश्चात आज शनिवार को तड़के गंगोत्री पहुंची। जिसके बाद सुबह साढ़े सात बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट खुले।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021 : अक्षय तृतीया पर विधि विधान से खुले यमुनोत्री धाम के कपाट, सबसे पहले प्रधानमंत्री की ओर से हुई पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड महामारी के चलते इस बार तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा में कोई विशेष उत्साह नहीं दिखा। शुक्रवार सुबह मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की गई। पूर्वाह्न पौने बारह बजे मंदिर के गर्भगृह से मां गंगा की भोग मूर्ति के साथ ही मां सरस्वती एवं मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को बाहर निकालकर डोली में विराजमान किया गया।

चारधाम यात्रा 2021 : अपने धाम रवाना हुए भगवान केदारनाथ, तस्वीरों में देखें भक्तिमय डोली यात्रा

गांव में मौजूद करीब 25 पुरोहित परिवारों ने आराध्य समेश्वर देवता की डोली की मौजूदगी में मां गंगा की डोली यात्रा का विदा किया। इस बार कोविड गाइड लाइन के चलते महज 21 लोग ही डोली यात्रा में शामिल हुए। सेना का पाइप बैंड भी डोली यात्रा में शामिल नहीं हो पाया।

कपाट खुलने पर पर्यटन मंत्री ने दी बधाई

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12:15 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार 15 मई को अभिजीत मुहूर्त में खोल दिए गए हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देश दुनिया के तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को बधाई दी। 

केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खोले जाएंगे। पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधि विधान के साथ गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खोले गए। यह हम सबके लिए शुभ अवसर है।

कोरोना के मुश्किल समय में श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करते हुए चारधाम के आनलाइन दर्शन की व्यवस्था की गई है। लोग घर पर बैठकर चारधाम के दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालुओं से भरा रहने वाला मंदिर परिसर इस बार कोरोना महामारी के चलते खाली रहा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी रावल, पुजारीगण और मंदिरों से जुड़े स्थानीय हकहकूकधारी, पंडा पुरोहित, कर्मचारी व अधिकारी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसी सभी जरूरी एहतियाती कदम भी उठाने की अपील की।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों के रोजगार और आजीविका का साधन हैं। जल्द चारधाम यात्रा को सुरक्षित ढंग से श्रद्धालुओं के लिए खोलने के लिए उत्तराखंड सरकार प्रयासरत है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए लगातार चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारियों, पंडा पुरोहितों व अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed